cybercrime से बचना चाहते हैं तो अपने mobile phone में आज ही कर लीजिए ये दो उपाय

cybercrime

cybercrime से बचने के लिए आपके फोन में दो ऐसे टिप्स हैं जो cybercriminal की पहुंच से बाहर हैं। आपको तो पता ही है कि ये आपके मोबाइल फोन को ही cybercrime के लिए पहला माध्यम बनाते हैं। cybercrime के विभिन्न तरीकों से सरकार भी अवगत कराती रहती है। मगर हम यहां दो ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं जिन्हें आप अपने मोबाइल में इस्तेमाल कर सुरक्षित हो सकते हैं।

cybercrime से बचें मोबाइल फोन में बस ये कर लें

अपने मोबाइल फ़ोन को हमेशा सिर्फ और सिर्फ फिंगर प्रिंट लॉक (finger print lock) से ही लॉक रखे। ऐसा करने के अनगिनत फायदे मिल सकते हैं। विशेषज्ञों की मानें तो फिंगर प्रिंट लॉक में सेंध नहीं लग सकता। यह आपके फ़ोन को सुरक्षित रखने का अद्वितीय उपाय है। इसे बाकी सभी लॉक से बेहतर माना जाता है। यह आपके बेहोश हो जाने पर अस्पताल में डॉक्टर और पुलिस को आपके फिंगर प्रिंट के उपयोग से मोबाइल को अनलॉक कर आपके सगे संबंधियों को कनेक्ट करने में मददगार होता है।

क्योंकि ज्यादातर ऐसे केसेस में रेटिना लॉक,पैटर्न लॉक या अल्फा न्यूमेरिक लॉक फ़ोन को डब्बा बना देते है लेकिन फिंगर प्रिंट लॉक से फ़ोन को विषम परिस्थितियों में खोला जा सकता है। इसे गेस या हैक नही किया जा सकता है । आज से ही अपने मोबाइल फ़ोन को फिंगर प्रिंट से लॉक रखना शुरू करें ।

यह है दूसरा टिप्स

कहीं आपके नाम पर कोई दूसरा मोबाइल फोन भी तो नहीं चल रहा जो आपकी जानकारी में नहीं है। अगर आप चाहते हैं इसके बारे में पता करना कि आपके नाम पर कौन कौन सा फोन नंबर चल रहा है तो आप TAFCOP https://tafcop.sancharsaathi.gov.in/telecomUser/ (Telecom Analytics for Fraud Management and Consumer Protection) पोर्टल के माध्यम से जांच सकते हैं, जो भारत में दूरसंचार विभाग द्वारा प्रदान किया गया है।

इसे जानने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. TAFCOP वेबसाइट पर जाएं: TAFCOP पोर्टल
  2. अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें और कैप्चा पूरा करें।
  3. अपने मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त करें।
  4. ओटीपी दर्ज करें और अपनी पहचान सत्यापित करें।
  5. अपने नाम पर पंजीकृत मोबाइल नंबरों की सूची देखें।
  6. अगर कोई अनधिकृत नंबर सूची में है, तो उसकी रिपोर्ट करें।
    यह सेवा उपयोगकर्ताओं को उनकी पहचान से जुड़े गलत सिम पंजीकरण को खोजने और रिपोर्ट करने में मदद करती है। यदि आपको लगता है कि आपके नाम से कोई अनधिकृत सिम पंजीकृत है, तो तुरंत कार्रवाई करना सबसे अच्छा है।

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार | फर्जी लोन और स्कॉलरशिप के नाम पर कैसे होती है ऑनलाइन ठगी? बैंक अकाउंट और फर्जी कॉल के इस खेल को समझें | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते |
05-11-2026