delhi traffic chalan: ट्रैफिक चालान स्कैम को समझ लीजिए और रहिए सावधान

delhi traffic chalan

delhi traffic chalan: ट्रैफिक चालान के बारे में अभी तक कोई ऐसी तकनीक नहीं है कि आपने यातायात नियम का उल्लंघन किया और आपको पता चल जाए। इसकी जानकारी तो तब होती है जब delhi traffic chalan या कहीं और की ट्रैफिक का चालान नोटिस आपके पास पहुंचता है। कई बार तो जिस सड़क से आप गुजरे नहीं वहीं का चालान आ जाता है।

delhi traffic chalan स्कैम से रहें सावधान

ट्रैफिक चालान स्कैम का प्रचलन आजकल बहुत ज्यादा हो गया है। इस पोस्ट में जानिए इससे सावधान रहने के उपाय।
अपने फ़ोन को APK फ़ाइलों से हाइजैक न होने दें।
चरण 1: नकली SMS को तुरंत पहचानें
ठग ऐसे संदेश भेजते हैं जो सरकारी लगते हैं — लेकिन आप ऐसे पहचान सकते हैं:
संदेश प्रकार कोड उदाहरण अर्थ
(S) सेवा JD-FINABC-S सेवा प्रदाता से संदेश
(G) सरकारी AD-TRAING-G सरकारी विभागों से संदेश
(P) प्रचार AM-AIRTEL-P विज्ञापन और ऑफर
(T) लेन-देन JM-AXISBK-T बैंकिंग या OTP संदेश
स्कैम अलर्ट CP-VEDING बिना कोड = संभवतः नकली!
TRAI की Message Authentication तकनीक आपको असली भेजने वाले की पहचान में मदद करती है। क्लिक करने से पहले कोड ज़रूर देखें!
चरण 2: APK फ़ाइलें कभी डाउनलोड न करें
• ट्रैफिक पुलिस, बैंक या कोई सरकारी एजेंसी कभी WhatsApp या SMS से APK नहीं भेजती।
• अगर APK लिंक दिखे — अनदेखा करें, हटाएं और रिपोर्ट करें।
चरण 3: घबराने से पहले जांचें
• चालान केवल इस वेबसाइट पर देखें:https://echallan.parivahan.gov.in
• संदेह हो तो जारी करने वाले विभाग को कॉल करें।
चरण 4: अपने फ़ोन को सुरक्षित करें
• Settings → Security → “Install from Unknown Sources” को बंद करें।
• Google Play Protect को ऑन करें ताकि ऐप्स ऑटोमैटिक स्कैन हों।
चरण 5: अगर गलती से APK इंस्टॉल हो गया है

तुरंत Airplane Mode ऑन करें।

APK फ़ाइल को डिलीट करें।

फ़ोन को Factory Reset करें (महत्वपूर्ण डेटा का बैकअप लें)।

  1. सभी पासवर्ड एक साफ-सुथरे डिवाइस से बदलें।
  2. चरण 6: तुरंत रिपोर्ट करें
    • साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें: 1930
    • शिकायत दर्ज करें: http://www.cybercrime.gov.in

यह भी पढ़ेंः

Support India Vistar
Picture of inspector raman kumar
inspector raman kumar
इंस्पेक्टर रमण कुमार सिंह,दिल्ली पुलिस में बतौर इंस्पेक्टर तैनात है । वे दिल्ली के कई पुलिस थानों के साथ साथ साइबर पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष रहे है । वे साइबर जागरूकता के लिए साइबर सेफ व्हाट्सएप्प ग्रुप और बी द पुलिस नाम से फेसबुक पेज और फेसबुक ग्रुप के संचालक है ।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल |
11-09-2026