Hawala money-क्या होता है हवाला, कैसे पहुंचता है हवाला से पैसा

Hawala money
👁️ 791 Views

Hawala money-हवाला से पैसा आने के संबंध में आपने कई बारे सुना होगा। हवाला से पैसा एक जगह से दुसरी जगह चुटकी बजाते ही पहुंच जाता है। नकद और आपराधिक लेन देन का सबसे बड़ा जरिया हवाला क्या है। इसके जरिए कैसे पैसों का लेन देन होता है, क्या यह आप जानते हैं। आइए आज आपको बताते हैं हवाला क्या है और इसके जरिए कैसे पैसों का लेन देन होता है। किन पैसों को हवाला का पैसा कहा जाता है और क्यों कई विभाग इसके लिए कार्रवाई करते हैं।

Hawala money क्या होता है हवाला

हवाला को आप अनौपचारिक धन हस्तांतरण प्रणाली के नाम से भी पुकार सकते हैं। इस प्रणाली में पैसे वास्तविक आवाजाही के बिना ही एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति के हाथ में पहुंच जाता है। नियमों के मुताबिक यह गैरकानूनी प्रक्रिया है। इसके लिए किसी भी दस्तावेजी औपचारिकता की आवश्यकता नहीं होती है। यह पूरा कारोबार सिर्फ विश्वास पर टिका होता है। इसीलिए यह धन हस्तांतरण की गुमनाम प्रणाली है।

हवाला एक बेहद पुराना तरीका है। एक दौर था जब चीन से लेकर अरब और यूरोपीय देशों तक सिल्क रूट से कारोबार होता था। भारत भी इसी रूट से व्यापार करता था। उस समय व्यापारी उंट पर सवार होकर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाया करते थे। यह इतना आसान नहीं था और रास्ते में कई बार चोर डाकूओं से भी सामना करना पड़ता था। इससे उन्हें पैसे का भारी नुकसान भी उठाना पड़ता था। इसी दौर में हवाला कारोबार का जन्म हुआ।

अब अगर आपको कोई भारी रकम देश या दुनिया के किसी दूसरे हिस्से में पहुंचाना है तो बैंक के जरिए ना केवल अतिरिक्त चार्ज देने पड़ते हैं बल्कि पूछे जाने पर रकम का हिसाब किताब भी देना होता है। सही जवाब ना होने पर कानूनी कार्रवाई का शिकार भी होना पड़ सकता है। हवाला के जरिए रकम आपको कुछ कमीशन पर एक जगह से दूसरी जगह पर मिलता है। इसे ही हवाला का पैसा कहा जाता है।

हवाला का सारा लेन देन केवल विश्वास पर होता है। अधिकतर गैरकानूनी काम रुपये, डॉलर और दिरहम आदि मुद्राओं का लेन देन हवाला के जरिए होता है। इसके जरिए होने वाला लेनदेन काफी गुप्त होता है। इसलिए इसके जरिए रकम भेजने वाले और पाने वाले दोनों को ट्रैस करना मुश्किल होता है। हवाला के जरिए आपराधिक मामलों में लिप्त ही नहीं बल्कि कैश में कारोबार करने वाले भी लेन देन करते हैं। इसीलिए कई विभाग हवाला के जरिए होने वाली लेन देन के किलाफ कार्रवाई करते रहते हैं।

पढ़ने योग्य

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम |
10-04-2026