Remdesivir, oxygen यानि कोरोना इलाज के सामान की दिल्ली में कालाबाजारी का पूरा सच, वीडियो देखें

👁️ 494 Views

नई दिल्ली. इंडिया विस्तार। रेमेडिसिविर(Remedisivir), ऑक्सीजन (Oxygen) यानि कोरोना इलाज के सामानों की कालाबाजारी दिल्ली में पांव तो पसार रही है मगर उसी संख्या में ये गुनाहगार जेल भी पहुंच रहे हैं।दिल्ली में सोमवार यानि 3 मई को पश्चिमी दिल्ली पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने दो लोगों को गिरफ्तार कर 5 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए। स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एसआई मोहित प्रकाश, एएसआई ओम प्रकाश, हेडकांस्टेबल राजीव, राशिद खान, कांस्टेबल संदीप, नरेन्द्र, ललित यादव, मेहताब, मोहित और लोकेश कुमार की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। डोमाथोटी औऱ दीपक नामक दो शख्स इंजेक्शन 30-40 हजार में बेच रहे थे। ये दोनो दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल के कर्मचारी थे और इंजेक्शन इन्होंने कोरोना के दौरान मौत के शिकार बने मरीजों के चुराए थे। इसी तरह उत्तरी दिल्ली पुलिस के वाहन चोरी निरोधक दस्ते के प्रभारी एसआई राजपाल के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल मुनीश, संदीप, बालकृष्ण और कांस्टेबल दीपक की टीम ने अमित शर्मा नामक शख्स को गिरफ्तार कर उससे 9 रेमडेसिविर इंजेक्शन बरामद किए। वह प्रत्येक इंजेक्शन 50 हजार में बेच रहा था।

कोरोना महामारी को अवसर बनाकर लोगों की जेबों पर डाका डालने वाले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली पुलिस के आंकड़े बताते हैं कि कोरोना महामारी में कालाबाजारियों ने काली कमाई का बड़ा नेटवर्क खड़ा करने की कोशिश की है।

दिल्ली में 13 अप्रैल से 1 मई तक कोरोना के 53 गुनाहगार गिरफ्तार किए गए हैं। 37 मामलो में गिरफ्तार इन गुनाहगारों से 352 रेमडेसिविर, 187 ऑक्सीजन सिलिंडर, 107 ऑक्सीजन कंसट्रेटर, 25 ऑक्सी फ्लो रेगुलेटर आदि बरामद किए गए। कोरोना के गुनाहगारों के खिलाफ सर्वाधिक कार्रवाई क्राइम ब्रांच ने की। 10 मामलो में 10 लोगों को गिरफ्तार किया।

देखें वीडियो

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट | क्या आपको मालूम है कि किवी के फायदे | क्या आप जानते हैं कितना खतरनाक है सिम तस्करी का खेल | वीडियो बनाकर ब्लैकमेल, नोएडा में डेटिंग ऐप स्कैम |
08-04-2026