वाहन चोरों का गैंग गिरफ्त में जीप कंपास सहित पांच कारें बरामद

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की एसटीएफ ने महंगी कारों की चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनसे जीप कंपास औऱ मिस्तीबुशी जैसी महंगी कारें बरामद की गई हैं।


क्राइम ब्रांच के डीसीपी भीष्म सिंह के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों की पहचान जाहिद अली, विवेक दीक्षित औऱ अजहर के रूप में हुई है। उनके मुकाबिक वाहन चोरी की घटनाओं को देखते हुए एसटीएफ की टीम को इस काम पर लगाया गया था। एक गुप्त सूचना के आधार पर एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में एसआई राजीव बामल, अशोक कुमार, एएसआई विजय कुमार, वीर सिंह, कुलदीप, विदयट कुमार. हेडकांस्टेबल दीपचंद, कांस्टेबल सोनू औऱ पायर सिंह की टीम ने अजहर और जाहिद को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर जीप कंपास बरामद किया गया। पूछताछ के बाद इनसे चोरी की कार खरीदने वाले विवेक दीक्षित को भी गिरफ्तार किया गया। उनसे 5 कारें बरामद की गई हैं।

यह भी पढ़ें-एयर इंडिया में फर्जी नौकरी दिलाती थी बंटी बबली और वो की यह तिकड़ी, वीडियो भी देखें-https://indiavistar.com/this-trio-of-bunty-babli-and-he-used-to-get-fake-jobs-in-air-india-watch-the-vide-too/

अजहर मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। वह ग्रेजुएट तक पढ़ा हुआ है और हाल ही में उसकी शादी हुई है। एक कार चोर के संपर्क में आने के बाद उसने वाहन चोरी में दिलचस्पी लेना शुरू कर दिया। विवेक दीक्षित 12 तक की शिक्षा प्राप्त है और पुरानी कारों के खरीद बिक्री का काम करता है। इसी की आड़ में वह चोरी की कारों को बेचता था। इन बदमाशों से चोरी की पांच कारें बरामद की गई हैं।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF जवानों के लिए आधुनिक बैरक: दिल्ली के साकेत में 288 जवानों को मिलेगी नई आवास सुविधा | Gootloader Malware क्या है? एक वेबसाइट पर क्लिक से कैसे हैक हो सकता है आपका कंप्यूटर | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई |
17-11-2026