दिल्ली के द्वारका कोर्ट मोबाइल रिकवरी चर्चा में है। यह मोबाइल रिकवरी चर्चा में इसलिए हैं क्योंकि पुलिस और वकीलों के बीच सहयोग ने एक महिला वकील की परेशानी को कुछ ही घंटों में दूर कर दिया।
02 अप्रैल 2026 को गुरुग्राम, हरियाणा की रहने वाली एक महिला वकील के चेहरे पर फिर से मुस्कान लौटी, जब उनका खोया हुआ मोबाइल फोन उन्हें वापस मिला। यह मोबाइल 01 अप्रैल को Dwarka Court के Mediation Centre में एक मामले की सुनवाई के दौरान कहीं गुम हो गया था।
घंटों में शुरू हुई कार्रवाई, CCTV से मिला सुराग
डीसीपी कुशल पाल सिंह के मुताबिक शिकायत मिलते ही Police Post Dwarka Court की टीम तुरंत सक्रिय हो गई। टीम ने तकनीकी सर्विलांस के साथ-साथ कोर्ट परिसर में स्थानीय जांच शुरू की। इसके बाद पूरे परिसर में कॉम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया।
डीसीपी के मुताबिक इस कार्रवाई को एसीपी किशोर कुमार रेवाला की निगरानी और इंस्पेक्टर राजेश कुमार शाह के मार्गदर्शन में और एसआई रजत मलिक के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल संजू और हेडकांस्टेबल नरेश मीणा की टीम ने अंजाम दिया।
कई घंटों तक CCTV फुटेज खंगालने के बाद आखिरकार मोबाइल फोन का पता लगा लिया गया और उसे बरामद कर लिया गया। बरामद मोबाइल तुरंत उसकी असली मालिक को सौंप दिया गया। महिला वकील ने पुलिस की इस तेज कार्रवाई के लिए आभार जताया।











