Dawood Ibrahim-दाऊद की सबसे ताजी तस्वीर और उसके गुप्त नाम जानिए सिर्फ यहां, एक खास वीडियो भी

Dawood Ibrahim

Dawood Ibrahim-अडंरवर्ल्ड माफिया दाऊद इब्राहीम जिंदा है या उसकी मौत हो गई यह चर्चा गर्म है। लेकिन आपको बता दें कि दाऊद की मौत से जुड़ी खबरें पहले भी आती रही हैं। पहले एक रिपोर्ट में उसके कोरोना से मरने की खबर आई थी। साल 2020 की इस तरह की खबर से पहले साल 2017 में भी दाऊद के दिल का दौरा पड़ने से मौत की खबर आई थी। इसके पहले 2016 में उसके पैरों में गैंग्रीन होने की खबर आई थी। हम दाऊद से जुड़ी ताजी खबर जिसमें उसके मौत का दावा किया जा रहा है उसकी पुष्टि तो नहीं कर सकते मगर उससे जुड़ी कई राज की बातें यहां बता रहे हैं।

Dawood Ibrahim Death news

भारत ने दाऊद का जो डोजियर पाकिस्तान को सौंपा था उसकी एक एक डिटेल्स मेरे पास भी है।  आइए आपको बताते हैं इसी डोजियर की कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। इस डोजियर के मुताबिक दाऊद को उसके लोग 8 नामो से जानते हैं। Dawood Ibrahim @ Dawood Bhai @ Sheikh Farooqi @ Dawood Sabri @ Bada Seth @ Bade Bhai @ Iqbal Bhai @ Mucchad ये सब दाऊद के ही नाम हैं।

भारत ने डोजियर में दाऊद को कराची में रहने की बात तभी कही थी। उसके कराची के दो पत्ते भी डोजियर में दिए गए थे। ये दो पते हैं मोइन पैलेस, 2री मंजिल, अबदुल्लाह शाह गाजी दरगाह के सामने कराची। 2 6ए, ख्याबन तंजीम फेज5 डिफेंस हाउसिंग एरिया कराची। पाकिस्तान में उसका तीसरा ठिकाना है मारगल्ला रोड. पी6/2 स्ट्रीट नंबर 22 हाउस नंबर 29 इस्लामाबाद।

भारत ने दाऊद के डोडियर में कराची के 6 औऱ इस्लामाबाद के दो पते दिए हैं। डोजियर के मुताबिक दाऊद की पत्नी के नाम पाकिस्तान से जारी पांच पासपोर्ट हैं। उसकी पत्नी जुबीना जरीन को माहाजबी, जुबीना जरीन, जुबैदा अब्दुल गफ्फार और रूखसाना के नाम से पासपोर्ट दिए गए हैं। दाऊद की सबसे ताजी तस्वीर भी यही है जो यहां हम दे रहे हैं।

दाऊद की तीन बेटियां और एक बेटा है। डोजियर में दाऊद के मुंबई, पाकिस्तान औऱ दुबई जैसे जगहों से जारी 15 से ज्यादा पासपोर्ट का विवरण दिया गया है। कई पासपोर्ट में उसका नाम अलग अलग लिखा गया है। दाऊद के डोजियर में उसके खिलाफ मुंबई दिल्ली में दर्ज 12 से ज्यादा केसों का जिक्र है। भारत ने दाऊद के डोजियर में उसके करीबी 25 साथियों का जिक्र किया था।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका |
17-09-2026