Crime Story-दिल्ली सहित कई राज्यों में खौफ फैलाने वाले गैंगस्टर हिमांशु भाऊ की पूरी कहानी

Crime story
👁️ 571 Views

Crime Story-नाम हिमान्शु उर्फ भाऊ, उम्र 21 साल, पिता का नाम स्वर्गीय श्री कृष्ण कुमार उर्फ लाला, जन्म स्थान गांव रिटौली रोहतक हरियाणा। यही है शुरूआती परिचय उस गैंगस्टर हिमान्शु भाऊ का जिसके नाम पर देश भर के कई राज्यों की पुलिस में हाय तौबा मची हुई है। जिसके लिए दिल्ली पुलिस ने विशेष अभियान छेड़ दिया है। जिसके इशारे पर दिल्ली के पास मुरथल में बेदर्दी से कारोबारी का कत्ल हुआ। जिसके इशारे पर दिल्ली के तिलक नगर जैसे इलाके में सरेशाम कार शो रूम पर धड़ल्ले से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं।

Crime Story-हिमाशुं भाऊ विदेश में मगर खौफ गांव और देश में

कहते हैं हिमान्शु भाऊ ने जबरन वसूली के लिए कॉल सेंटर खोल रखा है। नवीन बाली के जेल जाने के बाद उसके गैंग का संचालन करने वाला हिमान्शु खुद पुर्तगाल में रह रहा है और जबरन वसूली की रैकेट भारत में चला रहा है। बात ना मानने वालों को बेरहमी से मौत की नींद सुलाने वाले हिमान्शु भाऊ की पूरी कुंडली मेरे पास है। उसके खिलाफ एलओसी और रेडकार्नर नोटिस भी जारी हो रखा है। उस पर ढाई लाख का इनाम भी है।

लोग हिमांशु को छोटा डॉन के नाम से भी पुकारते हैं वह साल 2022 में जाली पासपोर्ट के सहारे विदेश भाग गया था। उसकी आखिरी लोकेशन पुर्तगाल की मिली थी तभी से यह माना जा रहा है कि वह पुर्तगाल में बैठकर गैंगस्टर सिंडिकेट चला रहा है। भारत में उसका काम उसका साथी साहिल के हवाले है। यह 5 अप्रैल 2019 की बात है।

रोहतकके रटौली गांव में हिमान्शु अपने दोस्त अजय रोहित आदि के साथ मिलकर अवैध शराब का धंधा करता था। इनका गांव में ही ठेका चलाने वाले हंसराज से शराब को लेकर कहा सुनी हो गई। इसी बात को लेकर पहला मुकदमा हुआ और हिमांशु अपने दोस्तों के साथ पहली बार ऑन रिकार्ड अपराध में शामिल हुआ। उसके खिलाफ जान से मारने की धमकी आदि का मामला दर्ज हुआ था।

पुलिस फाइल के मुताबिक इसके बाद उसने अपने साथियों के साथ मिलकर 9 अगस्त 2019 को सब्जी मंडी के प्रधान से रंगदारी मांगी। इस मामले में भी केस दर्ज हुआ। इस मामले में वह साथियों सहित गिरफ्तार भी हुआ लेकिन उसे जमानत मिल गई। 5 जुलाई 2020 को उसने एक कार फाइनेंसर पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई। इसके बाद से उसका सिलसिला कभी रूका नहीं।

वह 12 अक्टूबर 2020 को हिसार के बोस्टल जेल से फरार हो गया। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक इसके बाद उसने कई वारदातों को अंजाम दिया। 2021 में उसने रिटौली निवासी एक दंपति पर घर में घुसकर गोलियां बरसायीं।

पढ़ने योग्य

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम |
11-04-2026