crime alert: पहले था स्नैचर, पैसे की लालच में बन गया तस्कर अब पहुंच गया जेल

crime alert

crime alert: पैसे के लिए एक बार क्राइम के रास्ते पर उतरा शख्स कभी भी सीधे रास्ते पर नहीं पहुंच पाता। ऐसे शख्स की मंजिल जेल की दीवारें ही होती हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच की नारकोटिक्स यूनिट ने ऐसे ही एक शख्स को जेल की सलाखों तक पहुंचा दिया है। इस शख्स से 55 लाख रुपये की हेरोइन बरामद की गई है।

crime alert: ऐसे हुआ खुलासा

क्राइम ब्रांच की डीसीपी अपूर्वा गुप्ता के मुताबिक माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा परिकल्पित दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए, भारत सरकार नशीले पदार्थों के विरुद्ध ‘शून्य सहनशीलता’ की नीति पर सख्ती से काम कर रही है। माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बार-बार नशीले पदार्थों की बुराई को जड़ से खत्म करने के अपने संकल्प को व्यक्त किया है और सभी मादक पदार्थों के तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और हमारे देश से इस बुराई को मिटाने पर लगातार जोर दिया है।

इसी के मद्देनजर एसीपी अनिल शर्मा की निगरानी में इंस्पेक्टर राकेश दुहान के नेतृत्व में एसआई विसन, एएसआई सुनील, राजेन्द्र, हेडकांस्टेबल नरेश, विक्रांत, सोहन राजवीर और महिला हेडकांस्टेबल अनिता की टीम ने मंगोलपुरी के दीपक उर्फ लांगी को दबोचा है।

दीपक के पास से 258 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। दीपक उर्फ लांगी दिल्ली के सुल्तानपुरी का घोषित बदमाश है। उसके खिलाफ चोरी और झपटमारी के 7 मामले दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक वह पहले चोरी और स्नैचिंग में ही लिप्त था मगर अधिक पैसों की लालच में ड्रग तस्करी करने लगा।

पुलिस ने उसके पास से एक काले रंग की स्कूटी को भी बरामद किया है। नशा मुक्त दिल्ली अभियान के तहत पुलिस पिछले कई दिनों से स्थानीय ड्रग तस्करों की धरपकड़ कर रही है। दीपक उर्फ लांगी को इसी अभियान के तहत गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ कर ड्रग सप्लाई के पूरे चेन के बारे में पता किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार |
10-11-2026