Wildlife crime: सीबीआई ने बड़ी संख्या में तेंदुए के खाल, नाखून बरामद किए

Wildlife crime: सीबीआई ने एक विशेष अभियान में वन्य जीव की खाल और अंग तस्करी का पर्दाफाश किया है। सीबीआई कार्रवाई में तेंदुए की खाल नाखून आदि जब्त किया गया है। इस सिलसिले में चार शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

Wildlife crime: हरियाणा में पकड़े गए


वन्यजीवों के अवैध शिकार और व्यापार से संबंधित सूचना पर कार्रवाई करते हुए, सीबीआई की वन्यजीव अपराध इकाई की एक विशेष टीम ने Wccb अधिकारियों के साथ सुबह हरियाणा के पिंजौर में एक वाहन को रोका और वन्यजीव सामग्री  i) तेंदुए की खाल -02, ii) तेंदुए के canin -09, iii) तेंदुए के पंजे -25, iv) तेंदुए के जबड़े के टुकड़े -03, v) ऊदबिलाव की खाल -03, vi) पैंगोलिन के स्केल को बरामद किया। इस सिलसिले में तीन आरोपियों पीरदास, वजीरा और राम दयाल को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया ।

गिरोह के एक अन्य आरोपी सदस्य रोहतास को बाद में कालका रेलवे स्टेशन से पकड़ लिया गया।  वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धारा 61(2) बीएनएस 2023 के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।



वन्यजीव अपराध के संबंध में नेपाल पुलिस द्वारा पहले भी एक आरोपी के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया जा चुका है।

आरोपियों के कब्जे से जब्त वन्यजीव वस्तुएं वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की अनुसूची-I के अंतर्गत आती हैं, जो लुप्तप्राय प्रजातियों को शिकार और अवैध शिकार आदि से बचाती है और अपराधियों के लिए सख्त सजा और दंड का प्रावधान करती है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ईश्वर पर विश्वास: जब नियत शुद्ध हो तो नियति भी मार्ग बना देती है | Smishing Attack क्या है? Google के मुकदमे ने उजागर किया AI आधारित साइबर ठगी का नया खतरा | मानव जीवन का महत्व: ज्ञान, भक्ति और विश्वास से मिलता है ईश्वर का अनुग्रह | CISF Training: ड्रोन, साइबर सुरक्षा और कमांडो ट्रेनिंग से कैसे तैयार होते हैं अधिकारी? | बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा क्यों बन रही वैश्विक चिंता, भारत के सामने क्या हैं चुनौतियां? | Cyber Security Training: IIT Madras में CISF जवानों के लिए शुरू हुआ एडवांस साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम | सुरक्षा के साथ हरियाली का संकल्प: CISF ने 6 वर्षों में लगाए 44 लाख से अधिक पौधे | AI Prompt Injection Cyber Security: AI को कैसे बनाया जा रहा है साइबर हमलों का हथियार? | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज |
15-06-2026