climate of India: क्लाइमेट का असर अब सरकार विभागों के साथ साथ योजनाओं में भी झारखंड से पहल की तैयारी

climate of india

climate of India: देश का क्लाइमेट अब बहुत कुछ तय करने वाला है। इसके तहत अब सरकारी विभागों की कार्य संस्कृति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। घने जंगलों वाले प्रदेश झारखंड से इसकी तैयारी हो रही है। रांची झारखंड के 10 सरकारी विभागों की कार्य संस्कृति में बड़ा बदलाव होने वाला है।

climate of India: इस तरह बदलेगी कार्य संस्कृति

झारखंड में स्टेट एक्शन प्लान फोर क्लाइमेंट चेंज के तहत ही विभाग काम करेंगे। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तैयारी में जुट गया है। इसके लिए जल्द ही गाइडलाइन जारी करने की तैयारी है। इसके तहत वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, जल संसाधन, परिवहन, कृषि, उद्योग, खनन, डिजास्टर मैनेजमेंट, भवन निर्माण, ग्रामीण विकास और पेयजल विभाग की कार्य संस्कृति में बड़ा बदलाव होगा।

विभिन्न सरकारी विभागों में जो भी योजनाएं भविष्य के लिए बनाई जाएंगी, उसमें क्लाइमेंट चेंज गाइड लाइन का पालन करना होगा।मतलब साफ है कि भविष्य में होने वाले क्लाइमेट चेंज को देखते हुए ही नई योजनाओं से संबंधित डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार की जाएगी। वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने स्टेट एक्शन प्लान फौर क्लाइमेट चेंज प्रपोजल तैयार किया।

तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन को देखते हुए, विस्तृत कार्य योजना प्रपोजल में शामिल है। प्रपोजल को वन, विभाग द्वारा स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार के पर्यावरण एवं वन मंत्रालय को भेजा गया था। मंत्रालय से प्रपोजल को हरी झंडी मिलने की पूरी संभावना है। केंद्र के नेशनल मिशन आफ स्ट्रेटजिक नालेज आफ क्लाइमेट चेंज (एनएमएसकेसीसी) प्रोजेक्ट के तहत क्लाइमेंट चेंज प्रपोजल तैयार किया गया है।

climate of India: पर्यावरण अनुकूल योजनाएं सर्वे के बाद होंगे लागू

प्रदेश में चल रही योजनाओं से पर्यावरण पर पड़ रहे प्रभावों को कम करने की दिशा में कैसे काम होंगे, इसके लिए प्रपोजल में कार्ययोजनाओं के लिए गाइडलान दिए गए हैं। शहर से गांव तक के इको सिस्टम को अनुकूल बनाने के लिए अब भविष्य के लिए एक्शन प्लान तैयार होंगे।

जिन गांवों में खनन, कम बारिश या जंगल कटने से सबसे अधिक असर हुआ है, वहां सर्वे करके पर्यावरण अनुकूल योजनाएं लागू होंगी। जलश्रोतों या भूगर्भ जल से अधिक दोहन से हो रहे नुकसान को कम करने की योजनाओं पर काम होगा। मिट्टी की प्रकृति में हो रहे बदलाव को पुनर्जीवित करने के लिए एक्शन प्लान के तहत योजनाएं बनेंगी।” बढ़ते प्रदूषण को कम किया जाएगा। नए उद्योग लगाने से पहले प्रदूरुण का सर्वे होगा।

sanjeev kumar, principal chief forest conservator
“क्लाइमेट चैज को लेकर एक व दो जनवरी को देहरादून स्थित भारतीय वन अनुसंधान संस्थान में सेमिनार के आयोजन में शामिल हुआ। जिसमें क्लाइमेट चैज की चुनौतियों को लेकर बनने वाली कार्ययोजनाओं पर विचार विमर्श हुआ। क्लाइमेट चेंज की वजह से कार्य संस्कृति में बदलाव होना है। क्लाइमेट चेंज की वजह से आम जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। भविष्य में क्लाइमेट चेंज के दुष्प्रभाव को काम करने के लिए स्टेट एक्शन प्लान फोर क्लाइमेट चेज प्रपोजल तैयार किया गया है। प्रपोजल के तहत काम होंगे, तो साकारात्मक परिणाम सामने आएगा। “
संजीव कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक

इसलिए हो रहा है कार्य संस्कृति में बदलाव

संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) और विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने जलवायु परिवर्तन को लेकर 195 देशों में शोभ करवाया था। शोष से पता चला है कि जलवायु परिवर्तन के सबसे बुरे प्रभावों को रोकने के लिए दुनिया को 2030 तक अपने उत्सर्जन में आधी कटौती करने और सदी के मध्य तक शुद्ध-शून्य तक पहुंचने की जरूरत है। फिर भी इस तात्कालिकता और जलवायु कार्रवाई करने के आर्थिक और स्वास्थ्य लाभों के बावजूद, अधिकांश देशों, व्यवसायी, राज्यों द शहरों ने बेहतर भविष्य को सुरक्षित करने के लिए आवश्यक आर्थिक व सामाजिक बदलाव नहीं किए है।

Climate of india पर हो रहा यह असर

गर्मी की लहरें, भारी बारिश और समुद्र का जलस्तर बढ़ना जीवन के कई पहलुओं के लिए चुनौतियों के रूप में सामने आया है। बुनियादी ढांचा, कृषि, मत्स्य पालन और पारिस्थितिकी तंत्र तेजी से कमजोर होते जा रहे है, जिसे बचाना भविष्य के लिए चुनौति के रूप में सामने आ रहा है। इसके अलावा वैश्विक तापमान में वृद्धि जारी रहेगी, पाला-मुक्त मौसम (और उगने का मौसम) लंबा हो जाएगा, वर्षा पैटर्न मै परिवर्तन, जंगल में आग लगने का मौसम लंबा, तूफान अधिक शक्तिशाली और तीव्र हो जाएंगे, स्वास्थ्य पर प्रभाव आदि देखने का मिलेगा।

यह भी पढ़ें

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी | सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं | सपने में कुत्ता काटे तो क्या होता है? जानिए स्वप्न शास्त्र का संकेत | 1930 पर शिकायत की थी? अब घर बैठे वापस मिलेगा साइबर फ्रॉड का पैसा, MHA के नए पोर्टल से आसान हुआ रिफंड | सपने में शादी देखना कैसा होता है? जानें अपनी या किसी और की शादी देखने का मतलब | Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा प्लान तैयार | क्या सरकार किसी भी ऐप को बैन कर सकती है? जानें IT Act 69A पर दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी व्याख्या | Gupt Navratri 2026: दस महाविद्याओं की साधना का दुर्लभ पर्व, इस विधि से पूजा करने पर बनेंगे रुके हुए काम | Sapne Mein Kisi Ko Marte Hue Dekhna: क्या यह अशुभ संकेत है या जीवन में आने वाला बड़ा बदलाव? | 1930 Cyber Helpline में बड़ा बदलाव: अब साइबर ठगी की शिकायत करना होगा आसान, जानिए आपको क्या फायदा मिलेगा |
23-06-2026