Delhi crime: दिल्ली में बन गया था जबरन वसूली का एक नया गैंग, क्राइम ब्रांच ने किया खुलासा

Delhi Crime

Delhi crime: दिल्ली में जबरन वसूली के लिए नया गिरोह बन गया। यह गिरोह स्थानीय सांसी समुदाय को धमकाकर वसूली की फिराक में था। इसके लिए गिरोह के जेल में बंद सरगना के आदेश पर गोली भी चलाई गई। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने इसका खुलासा किया है। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग में जेल में हत्या के आरोप में बंद सैफ अली के निर्देश पर जबरन वसूली के रैकेट में शामिल थे।

Delhi crime:ऐसे हुआ खुला, मिल गया सुराग

क्राइम ब्रांच के डीसीपी सतीश कुमार के मुताबिक दो बाइक सवारों द्वारा रनहोला इलाके में फायरिंग करते हुए वीडियो सामने आया था। इस मामले में क्राइम ब्रांच एसीपी अजय कुमार की निगरानी में इंस्पेक्टर मंजीत के नेतृत्व में एसआई सचिन गुलिया, हेडकांस्टेबल अश्वनी, दिनेश, विनोद और सुधामा की टीम बनाई गई थी। एसआई सचिन गुलिया और एचसी अश्वनी को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने अमन उर्फ शानू और शहबाज को गिरफ्तार किया।

अमन के पास से इटली में बनी एक पिस्तौल, दो जिंदा राउंड वाली एक मैगजीन और एक जिंदा राउंड वाली एक देशी पिस्तौल मिली। शहबाज के पास यूएसए में बनी एक पिस्तौल, दो जिंदा राउंड वाली एक मैगजीन और एक जिंदा राउंड था। पुलिस के मुताबिक शहबाज सांसी समुदाय से ड्र्ग्स आदि खरीदा करता था। वह पहले से ही नशे का आदि था।

हत्या के मामले में जेल में बंद सैफ अली के साथ मिलकर उसने सांसी समुदाय से जबरन वसूली की साजिश रची थी। मगर ऐन वक्त पर पुलिस को इस पूरी साजिश की भनक लग गई। इन लोगों ने जबरन वसूली के लिए नया गिरोह बना लिया था। यह गिरोह जेल में बंद सैफ अली के निर्देश पर काम कर रहा था। पुलिस यह पता करने की कोशिश कर रही है कि इनके पास अत्याधुनिक हथियार कहां से आए।

यह भी पढ़ें

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच |
05-10-2026