सिने प्रेमियों के लिए मुंबई में फिर से खुली यह खास जगह

सिने प्रेमियों के लिए मुंबई में एक खास जगह फिर से खोल दी गई है। यह खबर उन सब सिने प्रेमियों के लिए है जो चाहे मुंबई में रहते हों या कहीं से मुंबई जाते हों उनके लिए एक अच्छी खबर है। सिने प्रेमियों के लिए अच्छी खबर ये है कि कोविड महामारी के दौरान बंद रहा भारतीय सिनेमा का राष्ट्रीय संग्रहालय (एनएमआईसी) फिर से जनता के लिए खुल गया है।

सूचना एवं प्रसारण राज्य मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने आज इसके फिर से खुलने की घोषणा करते हुए यहां का दौरा किया। उन्होंने दो इमारतों- गुलशन महल हेरिटेज विंग और दक्षिण मुंबई में पेडर रोड स्थित नई आधुनिक इमारत का अवलोकन किया।

फिल्म प्रभाग के महानिदेशक रविंद्र भाकर द्वारा डॉ. मुरुगन को संग्रहालय का निरीक्षण कराया गया। उन्होंने व्यापक मरम्मत कार्य के बारे में भी बताया, जो लंबे समय तक बंद रहने के दौरान कराया गया था।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनवरी, 2019 में भारत में अपनी तरह के अनोखे संग्रहालयों में से एक एनएमआईसी का शुभारम्भ किया था। सिने प्रेमियों के बीच यह काफी लोकप्रिय भी है।

विभिन्न आकारों के 8 विशाल कक्षों में फैले गुलशन महल विरासत भवन में मूक युग से नई लहर तक के भारतीय सिनेमा के इतिहास की झांकी का प्रदर्शन किया गया है। इस नए संग्रहालय भवन में ज्यादातर इंटरएक्टिव डिसप्ले है।

एनएमआईसी में फिल्म “वीरा पांड्या कोट्टाबोम्मन” में शिवाजी गणेशन द्वारा पहने गए कवच और फिल्म “आदिमई पेन” में एम. जी. रामचंद्रन द्वारा पहने गए लाल कोट सहित कलाकृतियों का विशाल संग्रह मौजूद है।

फिल्म संपत्तियों, पुराने उपकरणों, पोस्टरों, महत्वपूर्ण फिल्मों की प्रतियां, प्रचार पत्रक, साउंड ट्रैक, ट्रेलर, ट्रांसपरेंसीज, पुरानी सिनेमा पत्रिकाओं, फिल्म निर्माण और वितरण को कवर करने वाले आंकड़े आदि का व्यवस्थित तरीके से प्रदर्शन किया गया है, जिनमें समय के आधार पर क्रमबद्ध तरीके से भारतीय सिनेमा के इतिहास का चित्रण किया गया है।

बच्चों का फिल्म स्टूडियो और गांधी एवं सिनेमा अन्य प्रमुख आकर्षण हैं।

मई में, अत्याधुनिक ऑडिटोरियम से युक्त एनएमआईसी कॉम्पलेक्स 17वां वृत्तचित्र, लघु और एनिमेशन फिल्मों के लिए मुंबई अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (एमएआईएफएफ) की मेजबानी करेगा। 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी |
14-09-2026