Chhatisgarh news-राज्य की सरकार ने नहीं सुना तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कर दिया उद्घाटन देखें वीडियो

👁️ 587 Views

Chhatisgarh news-भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक श्रीचंद सुन्दरानी के नेतृत्व में एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने देवेन्द्र नगर चौक पहुंचे थे जहाँ पर सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन फिर भी एक्सप्रेसवे में श्रीचंद सुन्दरानी व कार्यकर्ताओं ने नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर उद्घाटन कर जनता को समर्पित कर दिया | इसके बाद पुलिस प्रशासन व कार्यकर्ताओं के बीच झुमा झटकी हुईी बहुत से कार्यकर्ता एक्सप्रेस हाईवे के ऊपर चढ़ गए और अलग अलग जगह नारियल फोड़कर भूपेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की |

Chhatisgarh news

रायपुर उत्तर के पूर्व विधायक सुन्दरानी ने कहा की हमने कांग्रेस सरकार को 15 दिन का समय दिया था की वे इस सड़क का उद्घाटन कर जनता के लिए मार्ग को खोल दें किन्तु सरकार का रवैया इसको लेकर उदासीन बना रहा उन्होंने आगे कहा एक्सप्रेसवे सड़क का निर्माण 293 करोड़ की लागत से डॉ.रमन सिंह की सरकार में प्रारंभ हुआ था जिसका उद्घाटन हमारी सरकार द्वारा 10 अक्टूबर 2018 को करने की तयारी थी किन्तु 6 अक्टूबर 2018 को ही विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागु हो गयी जिसके चलते इस सड़क का उद्घाटन नहीं हो सका |

सरकार को 30 जून तक समय देने के बावजूद भी इस सड़क का उद्घाटन नहीं किया गया इसलिए आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा इस सड़क का उद्घाटन कर जनता को सौंप दिया गया है और जनता इसका प्रयोग कर सुगम यातायात का लाभ ले सके |

श्रीचंद सुन्दरानी ने कहा की भाजपा जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदेश भर में आन्दोलन करती रहेगी | आज के इस कार्यक्रम में प्रमोद साहू, छगन मूंदड़ा, सत्यम दुवा, बजरंग खंडेलवाल, किशोर महानंद, अकबर अली, शैलेंदारी परगनिहा, राजीव मिश्रा, सुनील चंद्राकर, योगेन्द्र वर्मा, सुभाष अग्रवाल, चंद्रेश शाह, अमरजीत सिंह छाबड़ा, विजय जयसिंघानी, अमित मैसेरी, सचिन मेघानी, सुनील चौधरी, गज्जू साहू, अवतार बागल, विपिन पटेल, कमलेश शर्मा, हरीश ठाकुर, अनूप खेलकर, टिकेन्द्र वर्मा, संजय सोलंकी, श्रवण मिश्रा, मधुसुदन शर्मा, प्रीतम महानंद, राधेश्याम बाग़, प्रमोद साहू, इरशाद खान, कनिका हलदार , सहदेव महानंद, बलराम तांडी, दीपक ग्वाल, ज्ञानचंद चौधरी, राहुल यादव, अनुराग साहू, सुदेश दास, दीपाली चौधरी, संतोष तिवारी, नमिता राय, गजेन्द्र सोनानी, राम प्रजापति, दोलामणी तांडी, रितु शर्मा, गीता रेड्डी, वंदना सिन्हा, दुर्गा साहू, रनी पिल्लई, सिया पिल्लै, सविता मसीह, चमेली ध्रुव, ज्योति दास, श्रीमति लता सुनील चौधरी, लखविंदर सिंह, अर्चना शुक्ला, दूजे खंडेलवाल, राकेश शर्मा, कपिला सिंह, वनिता भेंडारकर, भरत ठाकुर, अमित देव्नागन, आलोक शर्मा, अर्पित सूर्यवंशी, बिट्टू शर्मा, मनीष पंड्या, राजकुमार धीवर, रंजीत गौतम, रुपेश यादव, रवि शर्मा, ललित बुंदेला, संदीप जंघेल, गुरमीत सिंह उषा जंघेल, सोनू यादव, भरत कुंडे सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे |

पढ़ने योग्य


Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डीपीडीपी कानून और गैर डिजिटल डाटाः लाखों नागरिकों की गोपनीयता का अधूरा सच | मध्यमा परीक्षा 2026ः तारीख, केंद्र और परिणाम की पूरी जानकारी | नेहा बालाः झारखंड की साइबर शेरनी जिसने अंतर्राष्ट्रीय ठगों को धूल चटाई | डिजिटल अरेस्ट क्या है? ऑपरेशन बजरंग से समझें साइबर ठगी का पूरा जाल | Whatsapp-Signal यूजर्स सावधानः Linked devices से हो सकती है जासूसी | AI Deepfake से निवेश ठगी: मंत्री का नकली वीडियो, करोड़ों का नुकसान—ऐसे फंस रहा है पढ़ा-लिखा भारत | प्रेम और मातृत्व में क्या फर्क है? व्यक्तित्व सत्र में डा. जायसवाल की गहरी व्याख्या | गार्गी नारीशक्ति सम्मेलन 2026ः पटना में महिलाओं का महाकुंभ, विकसित बिहार की नई सोच | अनिल अंबानी की मुश्किलें बढ़ींः सीबीआई के नए एफईआईआर में क्या | जब इंटरनेट बन जाए युद्धभूमिः muddy water APT और डिजिटल युद्ध का बढ़ता खतरा |
14-03-2026