दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन

अंतरराष्ट्रीय AI समिट के दौरान भारत मंडपम की सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ने की कोशिश को लेकर दिल्ली पुलिस ने पहली बार विस्तार से साज़िश, गिरफ्तारी और जांच की दिशा स्पष्ट की है।
दिल्ली पुलिस का खुलासा
👁️ 84 Views

AI समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन ने सियासती पारा गर्म किया हुआ है। इस पर अब दिल्ली पुलिस ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। दिल्ली पुलिस ने इस बारे में की जा रही कार्रवाई से लेकर मुकदमे तक की विस्तृत जानकारी दी। औपचारिक बयान में पुलिस ने इस घटना को पूर्व नियोजित बताया है।

भारत मंडपम में क्या हुआ था, जिसे लेकर अब खुलकर बोली दिल्ली पुलिस?

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी देवेश श्रीवास्तव के मीडिया ब्रिफिंग कर पूरे मामले पर चल रही पुलिस जांच के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जब भारत मंडपम में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट चल रहा था, उस दौरान अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, प्रतिनिधियों और आगंतुकों के समक्ष सुरक्षा घेरा भंग करने की एक पूर्वनियोजित कोशिश देखी गई।

वीडियो में सुनें दिल्ली पुलिस ने क्या कहाः

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में नकली दवाओं का बड़ा रैकेट धवस्त, क्राइम ब्रांच ने फैक्ट्री पकड़ी

आक्रामक तत्वों को तुरंत काबू किया गया इन्हें काबू करने का प्रयास करते समय ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें भी आईं। इस संबंध में, तिलक मार्ग थाने में FIR No. 19/2026 भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 61(2)/121(1)/132/190/195(1)/221/223(A)/ 196/197/3(5) दर्ज की गई तथा जांच शुरु की गई।

पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान प्रथम दृष्ट्या कई लोगो की संलिप्तता की बात सामने आई है। जांच के दौरान कई व्यक्ति कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के CCTV कैमरों में भी देखे गए। इसके साथ ही कई अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता के बारे में भी पता चला है जो इन आक्रामक तत्वों को इस कृत्य के लिए विभिन्न प्रकार से सहायता दे रहे थे। 

अब तक 8 गिरफ्तार

मामला दर्ज होने के बाद से अब तक कुल 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा अन्य चिन्हित अभियुक्तों एवं संदिग्धों की पूछताछ, तलाशी एवं छापेमारी की कार्यवाही जारी है। गिरफ्तार किये गए व्यक्तियों में Indian Youth Congress (IYC) के पदाधिकारी भी शामिल हैं।

गिरफ्तार व्यक्तियों को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। इस प्रक्रिया में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु चिब को भी गिरफ्तार किया गया है। 

अन्य राज्यों से भी जुड़े तार

इस सन्दर्भ में पूरी साज़िश का पता करने के उद्देश्य से अन्य राज्यों की पुलिस के साथ भी लगातार समन्वय स्थापित कर छापेमारी की जा रही है। जांच के दौरान भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 191(1) तथा 192 को भी जोड़ा गया है।  अब तक की जांच के आधार पर गहन षडयंत्र के तहत इस अपराध को अंजाम दिया गया है और इसके पुख्ता प्रमाण हमें मिल चुके है।

मामले की बहु-राज्यीय पृष्ठभूमि, आरोपियों के बीच निहित वित्तीय एवं लॉजिस्टिक नेटवर्क के कारण तथा जांच की  व्यापक आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, इस प्रकरण की आगे की जांच क्राइम ब्रांच की इंटर स्टेट सेल को स्थानांतरित कर दी गई है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है | सावधान! कहीं आपके चेहरे से भी तो नहीं जुड़े हैं अनगिनत सिम | भारत में साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं? जानें कारण, आंकड़े और बचाव के तरीके | 2026 रिपोर्ट |
09-04-2026