makhana khane ke fayede-वैसे तो मखाना को लोग ड्राई फ्रूट की तरह इस्तेमाल करते हैं। मखाना से सेहत को होने वाले कई लाभ के बारे में आप पहले से भी जानते होंगे। कई पोषक तत्वों से भरपूर मखाना एक तरह का बीज है जिसे लोग अलग-अलग तरीके से खाना पसंद करते हैं। यह कआ सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। यहां आपको बताते हैं कि मखाने से कितने सारे लाभ मिलते हैं।
makhana khane ke fayede Hindi
मखाना को कई लोग फॉक्स नट या कमल का बीज के रूप में भी जानते हैं। मखाने की खेती पूरे एशिया में बड़े स्तर पर की जाती है। कई लोग मखाने को भुनकर नमकीन नाश्ते के रूप में खाते हैं। कई लोग करी, साइड डिश या डेजर्ट के रूप में खाते हैं। इसे खाने से सेहत संबंधी कई सारे लाभ मिलते हैं। मखाने में कैलोरी और फैट बहुत कम होता है। यह प्रोटीन और फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत है।
मखाना वजन कम करने में काफी मदद करता है। इसके अलावा इसमें मैग्नीशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह दिल की सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। मैग्नीशियम ब्लड प्रेशर और हार्ट बीट को कंट्रोल करने में मदद करता है। प्रचुर मात्रा में फाइबर होने के कारण यह पाचन को स्वस्थ रखने में भी काफी मददगार है। यह कब्ज को रोकने में मदद करता है।
मखाना एटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्त्रोत है जो ऐसे कंपाउंड हैं जिससे शरीर को फ्री रेडिकल से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता है। फ्री रेडिकल्स शरीर के सेल्स को नुकसान पहुंचा सकते हैं जिससे कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां विकसित होती हैं। मखाना पोटेशियम, फास्फोरस, विटामिन बी 3 का भी अच्छा स्त्रोत है। ये पोषक तत्व रक्त चाप, मधुमेह आदि को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं।
यह भी पढ़ें-
- वित्तीय साइबर अपराध क्यों बढ़ रहे हैं ? बैंकिंग सिस्टम में सुधार क्यों हो गया जरूरी
- वायरल मैसेज का सच: नहीं बनेगा कोई नया केंद्रशासित प्रदेश, PIB ने दी चेतावनी।
- Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल
- cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी
- क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को
(अस्वीकरण-सलाह सहित यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। https://indiavistar.com किसी भी चिकित्सीय प्रयोग से पहले योग्य डाक्टर से सलाह लेने की सिफारिश करता है। )












