Artism-कलाकारों को मंच देने वाले इस अभियान की 12 वीं वार्षिक पेंटिंग प्रदर्शनी की खास बातें

artism
👁️ 497 Views

Artism-कलाकारों को खासकर बाल कलाकारों को मंच देने वाले अभियान आर्टिज्म की 12वीं वार्षिक पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन आरंभ हो गया है। औपचारिक तौर पर 26 नवंबर के दिन इसका उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की महानिदेशक मनीषा सक्सेना और भारत के पूर्व सीएजी विनोद राय करेंगे। पूर्वालोकन के लिए इसे 25 नवंबर को खोल दिया गया।

Artism में इस बार खास है बहुत कुछ

महाराजा एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट एंड क्राफ्ट (MAFAC) और वेलडन आर्ट एकेडमी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में इस बार 155 बच्चे अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। यह सभी 4-16 साल की उम्र के हैं। हालांकि महाराजा अकादमी में व्यस्क कलाकार भी शामिल हैं। दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित अलायंस फ्रैन्काइज दे दिल्ली में आयोजित प्रदर्शनी में एमएएफएसी के अध्यक्ष एल आर गांधी ने भी बनारस के प्रसिद्ध घाटों पर आधारित अपनी बहुमूल्य कलाकृतियाँ प्रदर्शित की हैं।

प्रदर्शनी में प्रतिष्ठित व्यक्ति सभी प्रतिभागियों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए MAFAC और वेलडोन की ओर से प्रशंसा ट्राफियां और प्रमाणपत्र भी प्रदान करेंगे।आर्टिज्म और अन्य रचनात्मक पहल एल.आर गांधी और श्रीमती गांधी (संस्थापक: एमएएफएसी) और उनकी बेटी, अमिता कौर तलुजा (संस्थापक वेलडन आर्ट अकादमी) के सोच की उपज है।

देखें वीडियो-

https://youtube.com/shorts/RkoKM7f-Eo0?si=uSd8mF_r1H6genNm


वेलडन आर्ट अकादमी बच्चों को कला सिखाने में महारत हासिल है। एमएएफएसी इंटरमीडिएट स्तर वाले बच्चों और व्यस्कों को प्रवेश देता है। MAFAC और वेलडोन अपने छात्रों को अपनी कल्पना को चित्रित करने और अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए प्रोत्साहित करने में काफी सहायक रहे हैं। उन्होंने भारत और विदेशों में कला और रचनात्मकता को बढ़ावा देने के लिए कई कला शो, समर्पित कार्यशालाएं और सेमिनार आयोजित किए हैं।


आर्टिज्म एक वार्षिक कला महोत्सव है जो उभरते कलाकारों के लिए एक आदर्श मंच प्रदान करता है। पिछले साल आयोजित आर्टिज्म 2022 अपने प्रतिभाशाली प्रतिभागियों और उनके समर्थक माता-पिता के समर्थन से एक शानदार सफलता हासिल की थी। कलाकृतियों की सराहना करने के लिए बड़ी संख्या में लोग उमड़े। उस समय डॉ. मुरली मनोहर जोशी (पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा) ने राजदूत डॉ. दीपक वोहरा और डॉ. जितेंद्र नागपाल (वरिष्ठ सलाहकार मनोचिकित्सक) के साथ प्रदर्शनी का उद्घाटन किया था। इस वर्ष प्रदर्शनी दो दिनों के लिए आयोजित की गई है और 25 नवंबर से 26 नवंबर को सुबह 11 से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी।

पिछली प्रदर्शनी के बारे में और जानें

https://indiavistar.com/artism-a-campaign-to-give-platform-to-new-artists/

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया | चीन के साइबर धोखेबाज़ भारत में कैसे चला रहे हैं वर्चुअल SIM बॉक्स, गुरुग्राम केस ने खोली पोल | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस |
25-02-2026