आर्टिज्म-नए कलाकारों को मंच देने का अभियान

नए कलाकारों को एक ऐसा मंच प्रदान किया जा रहा है जो उनके लिए आदर्श साबित हो। कला उत्सव के जरिए नए कलाकारों को खास तरीके से आयोजित प्रदर्शनी के जरिए कला प्रदर्शन का रास्ता दिया जा रहा है। इसे आर्टिज्म नाम दिया गया है। आर्टिज्म के जरिए इस बार 11 वीं वार्षिक पेंटिग प्रदर्शनी का आयोजन दिल्ली के लोधी एस्टेट स्थित एएफडी दिल्ली में किया गया। इसका उद्घाटन वरिष्ठ भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी ने राजदूत दीपक वोहरा के साथ किया। यह प्रदर्शनी वेलडन आर्ट अकादमी और एमएएफएसी(महाराजा अकादमी ऑफ फाइन आर्ट एंड क्राफ्ट) द्वारा हर साल किया जाता है। इसकी शुरूआत मशहूर कलाकार एल आर गांधी की बेटी आर्टिस्ट अमिता कौर द्वारा की गई है। अमिता कौर बच्चों को कला का प्रशिक्षण देने के लिए मशहूर हैं।

आर्टिज्म का दृश्य

कलाकारों को आदर्श मंच प्रदान करने वाले इस कला उत्सव को आर्टिज्म नाम दिया गया है। आर्टिज्म में छात्रों की कलाकृति को प्रदर्शनी के जरिए सामने लाया जाता है। आर्टिज्म में कई प्रतिष्ठित हस्तियों जैसे मोहम्मद हामिद अंसारी (भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति), स्व. शीला दीक्षित (पूर्व मुख्यमंत्री- दिल्ली), डॉ. करण सिंह और जोनाथन कैनेडी (निदेशक कला, ब्रिटिश काउंसिल इंडिया) तक प्रदर्शनी में शामिल हो चुके हैं।  इस बार के आर्टिज्म में एमएएफएसी और वेलडन आर्ट अकादमी के 124 प्रतिभागियों द्वारा सुंदर कलाकृतियों का प्रदर्शन किया गया। आर्टिज्म एक वार्षिक कला उत्सव है जो आगामी कलाकारों को एक आदर्श मंच प्रदान करता है। बच्चे अपनी पेंटिंग को प्रदर्शित करते हैं। आर्टिज्म में उन्हें प्रशंसा ट्राफियां और प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है। वार्षिक प्रदर्शनी अपने प्रतिभागियों और बच्चों के बीच मुक्त अभिव्यक्ति को बढ़ावा देती है, आपसी बातचीत के माध्यम से बहुत आत्मविश्वास प्राप्त करते हैं। दरअसल आर्टिज्म एक एकीकृत प्रयास है जिसमें रचनात्मक छात्र, उनके माता-पिता, स्वयंसेवक और शुभचिंतक शामिल हैं। वे सभी कलावाद को एक निरंतर सफलता बनाने के लिए तालमेल में योगदान करते हैं।

अमिता कौर ने भारत के अलावा एम्स्टर्डम, रॉटरडम और नीदरलैंड आदि की दूसरी जगहों के गुरूद्वारों में कई प्रदर्शिनयों का आयोजन कर चुकी हैं। अमिता आर्ट थेरेपी के जरिए भी समाज में जागरूकता लाने का आभियान चला रही हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ब्लैकमेल में कैसे फंसाते हैं ठग? तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर होती है लाखों की उगाही | सावधान इस नए वाले ऑनलाइन फ्रॉड से, यूटिलिटी सर्विस के नाम कहीं जेब पर ना डाल दें डाका | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके |
15-11-2026