कारगिल विजय के शिल्पकारों का सत्कार

इंडिया विस्तार। मुम्बई की समाजिक संस्था लोढ़ा फाउंडेशन तथा वॉइस ऑफ मुम्बई के संयुक्त तत्वाधान में कारगिल विजय के शिल्पकारों का सत्कार समारोह का आयोजन राजभवन में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी  ने कारगिल विजय के शिल्पकारों तथा सैनिकों का सम्मान किया। इस अवसर पर विधानसभा विरोधी पक्ष नेता माननीय  देवेंद्र फड़णवीस  संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि तथा एयर वाईस मार्शल एस.आर. सिंह, समाजसेविका लेखिका व कवयित्री  मंजू मंगलप्रभात लोढ़ा, वॉइस ऑफ मुम्बई की  अनुराधा गोरे, स्थानीय विधायक व मुम्बई भाजपा अध्यक्ष  मंगलप्रभात लोढ़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरूआत  समाजसेविका लेखिका व कवयित्री  मंजू लोढ़ा के स्वागत भाषण से हुआ, जिसमें उन्होंने अपनी सुमधुर वीर रस की कविताओं से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बतलाया कि भारत ने अब तक कभी किसी देश पर आक्रमण नहीं किया है लेकिन जब भी किसी ने ऐसा करने की कोशिश की है तो उसने पराजित होकर मुंह की खायी है।

इस अवसर पर सम्मानित होनेवालों में कारगिल युद्ध में महावीर चक्र से सम्मानित हवलदार दिगेन्द्र सिंह, हवलदार नायक दीपचंद, हवलदार मधूसूदन सूर्वे, हवलदार पांडुरंग आंबरे, हवलदार दत्ता चव्हाण आदि प्रमुख है। कारगिल विजय दिवस पर लिखी गई वीर माता अनुराधा जी की पुस्तक का विमोचन किया गया।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF की पहली महिला QRT तैयार, अब आतंकवादियों से मोर्चा लेंगी महिला कमांडो, जानिए क्यों है यह ऐतिहासिक कदम | जानिए क्या संकेत दे रहे हैं चौराहों के सिग्नल | Digital Arrest में जमानत कब मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख से बदले संकेत, जानिए क्या है नई न्यायिक नीति | Mule SIM Fraud: साइबर अपराधियों तक पहुंचने की सबसे अहम कड़ी बनी सिम कार्ड की जांच | Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कैसे होती है कार्रवाई? जानिए BNS की धारा 111 और म्यूल बैंक अकाउंट का पूरा खेल | International Tiger Day 2026: भोपाल की ‘Run for Tiger’ ने दिया बड़ा संदेश, 600 से अधिक लोगों ने बाघ संरक्षण के लिए लगाई दौड़ | फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं |
29-07-2026