Kargil Vijay Diwas बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा कारगिल युद्ध का रंग

Kargil Vijay Diwas

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

Kargil Vijay Diwas बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखा कारगिल युद्ध का रंग

हर साल Kargil Vijay Diwas 26 जुलाई को मनाया जाता है।भारत ने 1999 में कारगिल युद्ध (Kargil War) के दौरान 26 जुलाई को जीत हासिल की थी। भारत और पाकिस्तान के बीच ये युद्ध 60 दिन तक चला था। भारत ने इस युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटा कर विजय हासिल की थी। तभी से हर साल 26 जुलाई को ‘विजय दिवस (Kargil Vijay Divas)’ के तौर पर मनाया जाता है। भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस युद्ध में भारतीय सेना के 527 जवान शहीद हुए तो करीब 1363 घायल हुए थे।


आज आपको बताते हैं बॉलीवुड कि किन फिल्मों ने कारगिल युद्ध को दिखाया
एलओसी कारगिल (LOC Kargil): करगिल युद्ध(Kargil War) के तीन साल बाद भारतीय फिल्म जगत ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए इस ऐतिहासिक युद्ध पर 2003 में पहली फिल्म बनाई। इस फिल्म में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए, जिनमें अजय देवगन (Ajay Devgn), संजय दत्त (Sanjay Dutt), सैफ अली खान, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर (Kareena Kapoor) और सुनील शेट्टी शामिल थे। देशभक्ति से भरपूर इस फिल्म के कई गाने आज भी रोंगटे खड़े कर देने वाले थे।


लक्ष्य (Lakshya): 2004 में रिलीज हुई फिल्म ‘लक्ष्य’ में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दर्शाई गई है, जिसके पास कोई लक्ष्य नहीं होता। हालांकि बाद में उसकी जिंदगी को लक्ष्य तब मिलता है, जब वो इंडियन आर्मी जॉइन करता है। कारगिल युद्ध (Kargil War)पर बनी इस फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan), प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, अमरीश पुरी और ओम पुरी जैसे कलाकारों ने काम किया है।


टैंगो चार्ली (Tango Charlie): अजय देवगन, बॉबी देओल और संजय दत्त अभिनीत ये फिल्म 2005 में आई थी। इस फिल्म में कारगिल युद्ध के दौरान देश में बने हालातों को बखूबी दिखाया गया है।


स्टंप्ड (Stumped): 2003 में आई फिल्म ‘स्टंप्ड’ में 1999 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप और कारगिल युद्ध दोनों के बीच फंसी जनता की कहानी को दिखाया गया है। इस फिल्म में रवीना टंडन, सलमान खान और सचिन तेंदुलकर नजर आए थे। ये फिल्म इस कहानी पर बेस्ड है, जब देश में युद्ध के हालात थे और लोगों को ये जानने में दिलचस्पी थी कि क्रिकेट में कौन सी टीम मैच जीत रही है।


धूप (Dhoop): ओम पुरी और गुल पनाग स्टारर इस फिल्म की कहानी कारगिल युद्ध (Kargil War) में शहीद हुए जवानों के जीवन संघर्षों पर बनी है। ये फिल्म 2003 में रिलीज हुई थी।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच |
14-09-2026