बेटी को तीन साल से कर रहा था परेशान, पिता ने इस तरह सिखाई सबक, देखें वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। बेटी को तीन साल से तंग करने वाले युवक को पिता ने सबक सिखाने का फैसला कर लिया। 23 जुलाई की रात वह युवक शराब पीकर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करने वाले पिता के पास पहुंच गया। यही नहीं वह उससे बहस भी करने लगा इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड से नहीं रहा गया। उसने उसे सबक सिखा ही दिया। अपने गमछे से उसका गला घोंट कर पिता ने पहले उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव ठेले में रख निकल पड़ा ठिकाने लगाने। मगर राश्ते में पुलिस ने पकड़ लिया। मामला दिल्ली के वसंत कुंज नार्थ थाना इलाके का है।

साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी इंगित प्रताप सिंह के मुताबिक वसंत कुंज नार्थ थाने में तैनात हेडकांस्टेबल विनोद कुमार ने ठेले पर लाश ले जाते हुए शख्स को पकड़ा था। लाश की शिनाख्त संतोष कुमार झा के रूप में हुई। लाश लेकर जाने वाले शख्स की पहचान सुर्मेश के रूप में हुई। पूछताछ में सुर्मेश ने बताया कि संतोष पिछले तीन साल से उसकी बेटी को परेशान करता था। जब भी वह बाहर जाती वह उसका पिछा करता था। 22 जुलाई को संतोष शराब पीकर सुर्मेश के घर पहुंच गया। दोनो में गर्मागर्मी हो गई। बहस करते हुए दोनो ग्राउंड फ्लोर के खाली पड़े कमरे में पहुंच गए। उसी दौरान सुर्मेश ने गमछा से संतोष का गला घोंट दिया। इसके बाद जहां सुर्मेश गार्ड की डयूटी देता था लाश को वहीं रखे रहा। 24 जुलाई को वह लाश को ठेले में लेकर ठिकाने लगाने जा रहा था कि पकड़ लिया गया।

https://youtu.be/fV5xXuzhZUs

 

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में दांत टूटना क्या संकेत देता है? स्वप्न शास्त्र में जानें शुभ या अशुभ अर्थ | WhatsApp ZIP File Scam से कैसे बचें? एक क्लिक में हैक हो सकता है आपका अकाउंट, जानिए पूरी सुरक्षा गाइड | CBI Operation Chakra-VI: Digital Arrest Scam पर देशभर में सबसे बड़ी कार्रवाई, 16 राज्यों में 80 से अधिक ठिकानों पर छापे | CISF को फिर मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन, दिल्ली एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को मिली वैश्विक मान्यता | उपराष्ट्रपति से मिला ABVP प्रतिनिधिमंडल, युवा शक्ति, शिक्षा सुधार और पंजाब यूनिवर्सिटी के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा | हर 15 दिन में करें यह छोटा काम, हैकर्स से बची रह सकती है आपकी डिजिटल पहचान | सत्य बोलने का महत्व: क्यों कहा गया है ‘सांच को आंच नहीं’ | समुद्री सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, CISF और भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के बीच हुआ बड़ा समझौता | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज |
26-06-2026