sachin tendulkar net worth-क्रिकेट का भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने विश्व में कई रिकार्ड अपने नाम किया है। वो सक्रिय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। मगर उनके फैंस उन्हें आज भी मास्टर ब्लास्टर के नाम से ही बोलते हैं। उनकी फैन फालोइंग आज भी उतनी ही है जितनी खेल के मैदान के समय हुआ करती थी। सचिन की लाइफ स्टाइल कामन मैन की तरह ही है। वह अन्य क्रिकेटरों के मुकाबले ज्यादा अमीर हैं।
sachin tendulkar net worth
सचिन ने अपने नाम और काम से करोड़ की संपत्ति अर्जित की है। उन्होंने 16 साल की उम्र में क्रिकेट में प्रवेश किया था। उनकी कुल संपत्ति 1650 करोड़ की बताई जाती है। सचिन के पास मुंबई के बांद्रा में आलीशान बंगला है। साल 2007 में खरीदे गए इस बंगले की कीमत 39 करोड़ रुपये बताई जाती है। केरल में भी उनके पास 78 करोड़ की कीमत वाला बंगला है। मुंबई के कुर्ला कांपलेक्स में उनके पास लग्जरी फ्लैट भी है।
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी विज्ञापनों के जरिए सचिन को करोड़ो की कमाई होती है। बड़े-बड़े ब्रांड आज भी उनके चेहरे पर भरोसा करते हैं। Boost, Unacademy, Castrol India, BMW, Luminous India, Sunfeast, MRF tires, Aviva Insurance, Pepsi, Adidas, Visa, Luminous, Sanyo, BPL, Philips, Spinny जैसी कंपनियों के विज्ञापन में अक्सर टीवी पर देखा जाता है।
सचिन को कारों से बहुत लगाव है। उनके पास एक से बढ़कर एक शानदार कारें मौजूद हैं। इनमें Ferrari 360 Moden, BMW i8, BMW 7 Series, 750Li M Sport, Nissan GT-R, Audi Q7, BMW M6 Gran Coupe और BMW M5 30 Jahre हैं। सचिन के परिवार में उनकी पत्नी अंजलि, बेटी सारा और बेटा अर्जुन तेंदुलकर है।
- delhi crime branch ने साइबर के सबसे बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया, फर्जी लोन कॉल सेंटर से सेक्सटार्शन तक के रैकेट का भांडाफोड़
- whhatsapp telegram या signal कौन सा ऐप्प है सबसे सुरक्षित ?
- motivational speech in hindi: मनुष्य ज्ञान और कर्म के माध्यम से अमृत अर्थात् मोक्ष को प्राप्त कर लेता हैःअरुण जायसवाल
- cyber fraud news: साइबर धोखाधड़ी की बड़ी वजह जानते हैं क्या आप?
- cyber vidya: ये छोटी-छोटी आदतें आपको साइबर बदमाशों से बचा सकती हैं, जरुर अपनाएं