दिल्ली पुलिस का खुलासा हेरोइन तस्करी का नया रूट= अफगानिस्तान>पाकिस्तान>काश्मीर>देश के दूसरे राज्य>यूरोप

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल में अब तक के सबसे बड़े आपरेशन में ना केवल 125 करोड़ की हेरोइन बरामद की है  बल्कि अफगान मूल औऱ नाइजिरीयाई नागरिक सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर हेरोइन तस्करी के नए रूट  का खुलासा भी कर दिया है। यह नया रूट अफगानिस्तान से लेकर पाकिस्तान के रास्ते से कश्मीर होते हुए भारत के दूसरे इलाकों में हेरोइन की तस्करी की जा रही है औऱ फिर इन्हीं रास्तों से यूरोप के मुल्कों तक होरेइन की खेप पहुंचाई भी जा रही है। सबसे बड़ी बात ये कि इस नए रूट का संचालन अफगानिस्तान से किया जा रहा है।
दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े लोगों की पहचान श्रीनगर निवासी जहांगीर अहमद, दिल्ली निवासी गोरबचन सिंह, अफगानिस्तान निवासी मुमताज औऱ नाईजिरीयाई नाडी के रूप में हुई है। 
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल इसे अबतक का सबसे बड़ा आपरेशन मान रही है क्योंकि बीते मार्च से लेकर अबतक 29 किलो हीरोइन को अलग अलग नेटवर्क से बरामद किया जा चुका है, जिसकी अंतराष्ट्रीय कीमत 125 करोड़ आंकी गई है। इस आपरेशन में अफगानिस्तान से लेकर यूरोप तक फैले हुए संजाल का खुलासा हुआ है।
26 मार्च को 11 किलो हीरोइन के साथ जहाँगीर भट्ट को गिरफ्तार किया गया था ,उसके बाद बड़ी कामयाबी दिल्ली का मेन नेटवर्क गुरवचन को 29 मार्च को गिरफ्तार करने के बाद मिली जब उसके पास से 1 किलो हीरोइन बरामद हुआ,स्पेशल सेल की माने तो इन गिरफ्तारियों के बाद कुछ और लीड मिली जिके बाद 31 मार्च को मुमताज़ उर्फ हाजी मालम जो की अफगानिस्तान मूल का रहने वाला था उसके पास से 1 किलो हीरोइन बरामद किया गया , 6अप्रैल को दिल्ली में नाइजीरिया के रहने वाले नाडी के पास से 15 किलो हीरोइन बरामद किया गया। देखें वीडियो

https://youtu.be/RwOk4s_azz4125 करोड़ की कीमत का हीरोइन अभी तक पुलिस ने बरामद कर लिया है लेकिन सबसे बड़ी बात ये सामने आया है कि भारत – पाकिस्तान बॉर्डर तंगधार और पाकिस्तान – अफगानिस्तान बॉर्डर जलालाबाद से होते हुए ये कश्मीर ,दिल्ली और फिर दिल्ली से यूरोप पानी के रास्ते चला जाता है।पूरा नेटवर्क अजमल जो अफगानिस्तान के रहने वाला है ,नसरुल्लाह जो की अफगानिस्तान ही रहने वाला है और अजमल का पड़ोसी भी है इसमें अजमल का साथ देता है। गुरवचन अजमल का मेन आदमी है जो दिल्ली को देखता है और अफगानी सरदार भी है उसी से सारा नेटवर्क की हीरोइन किससे उठाना है और किसे सप्लाई करने है सब गुरवचन ही देखता है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | International Tiger Day 2026: भोपाल की ‘Run for Tiger’ ने दिया बड़ा संदेश, 600 से अधिक लोगों ने बाघ संरक्षण के लिए लगाई दौड़ | फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन | वाइब हैकिंग क्या है? सोशल मीडिया पर आपकी सोच को प्रभावित करने वाला नया डिजिटल खतरा, जानिए भारत के कानून क्या कहते हैं | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए |
26-07-2026