Matrimonial Site-कायस्थों की वैवाहिक वेबसाइट का उद्घाटन

Matrimonial Site

matrimonial site-कायस्थों की वैवाहिक वेबसाइट शुरू की गई है। http://www.kayasthwedding.com की शुरूआत की गई है। इस साइट का उद्घाटन श्रीवास्तव वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित सांस्कृतिक संध्या में किया गया। यह आयोजन दिल्ली के राजेन्द्र भवन में आयोजित की गई थी। कार्यक्रम में कई महिला सदस्यों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का दिल मोह लिया। बॉलीवुड के गानो पर आधारित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग परिवार सहित मौजूद थे।

Matrimonial Site छात्र और कलाकार दोनो हुए सम्मानित

श्रीवास्तव वेलफेयर एसोसिएशन की सांस्कृतिक संध्या में छात्र और कलाकार दोनों सम्मानित हुए। एसोसिएशन के महासचिव शरत श्रीवास्तव के मुताबिक उदीयमान छात्रों को शांति देवी एजूकेशनल अवार्ड और कलाकारों को सरस्वती देवी सांस्कृतिक अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता पद्म श्री नलिनी और कमलिनी, विश्व विख्यात कत्थक नृत्यांगना ने की।

समारोह के विशिष्ट अतिथि न्यूरो सर्जन डॉक्टर ए के श्रीवास्तव, डीएसआईडीसी के मुख्य अभियंता एस एन शरण, कायस्थ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव थे। समारोह में डा़ नागेश्वर लाल कर्ण, सुनील सक्सेना, ममता श्रीवास्तव, शबनम, लेखा सक्सेना, विजय नारायण, वीणा श्रीवास्तव जैसे कलाकारों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण बिरजू महाराज की शिष्या शिखा खरे का कथक नृत्य था। इस अवसर पर संस्था की पत्रिका श्रीप्रभा के वार्षिक अंक का विमोचन भी हुआ। संस्था के अध्यक्ष आर पी श्रीवास्तव और अन्य कार्यकारिणी सदस्यों ने अतिथियों को माला और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। मंच का संचालन डा़ आनंदिता और मेधा ने किया।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां |
22-07-2026