Pushya Nakashatra-इस नक्षत्र में ये काम करेंगे तो होंगे कई लाभ

Pushya Nakshatra

Pushya Nakashatra-दिवाली से पहले इस बार ऐसा संयोग बन रहा है कि आपको जानना जरूरी है। दिवाली से पहले एक ऐसा नक्षत्र है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने वालों को कई शुभ-लाभ होंगे। असल में 27 नक्षत्रों में पुष्य नक्षत्र को बेहद शुभ माना जाता है। इस नक्षत्र में खरीदारी करना, निवेश करना लंबे समय तक लाभ देने वाला होगा ऐसी मान्यता है। इस नक्षत्र में खरीदारी से जीवन में धन समृद्धि की बढ़ोत्तरी होती है। आइए जानते हैं इस नक्षत्र में क्या करने से विशेष लाभ होगा।

Pushya Nakashatra 2023

पुष्य नक्षत्र का बनना काफी शुभ माना जाता है। इस बार यह संयोग दिवाली से पहले ही बन रहा है। इस बार नवंबर महीने में ही यह दुर्लभ संयोग बन रहा है। 5 नवंबर 2023 रविवार को पुष्य नक्षत्र बन रहा है। मान्यता है कि दिवाली से पहले बनने वाला यह रवि पुष्य योग धन समृद्धि कमाने के सुनहरे अवसर के रूप में आ रहा है। इस दिन किए गए कुछ उपाय काफी लाभकारी हो सकते हैं। इसके अलावा इस दिन निवेश और खरीदारी करना भी काफी शुभ है।

रवि पुष्य में किए गए कुछ उपाय कारोबार से लेकर परिवारिक जीवन तक में खुशहाली लाते हैं। नया व्यापार करने के लिए तो पुष्य योग काफी अच्छा माना गया है। इस दिन कारोबार शुरू करने से काफी फलता फूलता है। कहते हैं कि इस दिन साधना और तांत्रिक अनुष्ठान भी लाभ देता है। लक्ष्मी माता की उपासना का इस दिन काफी महत्व है। पुष्य योग में माता लक्ष्मी का मंत्र जाप अच्छा होता है।

पुष्य नक्षत्र के दिन सोना खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा कीमती चीजें इलेक्ट्रॉनिक आइटम, मंहगी गाड़ी जैसी चीजें भी इस दिन खरीदा जा सकता है। कहा जाता है कि इस दिन खरीदी गई चीजें अपने साथ समृद्धि लेकर घर में आती हैं।

अस्वीकरण-लेख सामान्य जानकारी और मान्यताओं पर आधारित है। https://indiavistar.com लेख में दी गई जानकारियों की पुष्टि नहीं करता है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | खंबटकी घाट में बड़ा बदलाव 2026ः नई टनल से 10 मिनट में सफर पूरा | Truecaller क्या है और कैसे काम करता है? भारत में कॉल स्कैम से बचने का पूरा गाइड | Delhi Crime: DTC बस में चोरी, मां की बहादुरी और पुलिस की तेजी से पकड़ा गया आरोपी | ऑनलाइन ड्रग ट्रैफिकिंग के खिलाफ एनसीबी का ऑपरेशन wipe, जानिए कैसे हो रही कार्रवाई | गेमिंग की लत को कैसे ठीक करें: कारण, खतरे और समाधान | जानकी नवमी 2026 महोत्सव: मधुबनी में श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का संगम | Google Gemini AI + Google Photos Update: क्या आपकी तस्वीरें स्कैन हो रही हैं? | क्या e-PAN Card सच है? PIB ने बताया वायरल मैसेज का सच! | सपने में खून देखना शुभ है या अशुभ? जानिए असली मतलब | सपने में खुद को नहाते देखना क्या संकेत देता है? जानिए सही अर्थ |
28-04-2026