Diwali 2024: दिवाली की रात घी और तेल का दिया क्यों जलाते हैं ? क्या है इसे जलाने का महत्व

Diwali 2023

Diwali 2024:हिंदू धर्म में दिवाली का त्योहार सबसे बड़ा माना जाता है। साल भर लोगों को इस त्योहार का इंतजार रहता है। कार्तिक मास की अमावस्या को दिवाली मनाई जाती है। दिवाली का त्योहार मनाने के लिए काफी दिन पहले से लोग तैयारी शुरू कर देते हैं। घर की साफ सफाई से लेकर रंग रोगन तक होने लगता है। दिवाली के दिन दीपक जलाना पटाखे जलाकर और पकवान बनाकर लोग उत्सव मनाते हैं।

कहते हैं कि इस दिन श्रीराम 14 साल के वनवास के बाद अयोध्या लौटे थे इसी खुशी में अयोध्यावासियों ने दिवाली मनाई थी। लेकिन इस दिन एक में घी और बाकि के दीपक तेल में क्यों जलाते हैं और इसका महत्व क्या है यह जानने की कोशिश करते हैं।

Diwali 2024 Importance in Hindi

दिवाली के दिन दीपक जलाना शुभ होता माना जाता है। कहते हैं कि इस दिन माता लक्ष्मी का घर में आगमन होताा है इसलिए दीपक जलाकर उनका स्वागत करते हैं। अमावस्या का दिन होने से दीपक जलने से अंधेरा भी दूर होता है। परंपरा है कि इस दिन घर में एक घी का दीपक और शेष दीपक तेल का जलाया जाता है। इस परंपरा के पीछे एक कहानी है। ज्योतिष की मानें तो तेल में मिट्टी का दीपक जलाने से शनि औऱ मंगल ग्रह मजबूत होता है। माना जाता है कि मिट्टी मंगल और तेल शनि का प्रतीक है।

दिवाली के दिन घी का दीपक जलाना शुभ माना जाता है। गाय के घी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। माना जाता है कि घी का दीपक जलाने से माता लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है। इससे घर में कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है और तरक्की के रास्ते खुलते हैं। इसीलिए पूजा से पहले सबसे पहले लक्ष्मी जी के सामने घी का दीपक जलाते हैं।

अस्वीकरण-यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। https://indiavistar.com इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच |
15-09-2026