स्कूटी जो पांच साल पहले हुई थी गायब मिलने की कहानी भी है लाजवाब

एक स्कूटी दिल्ली के पंजाबी बाग से 2018 में चोरी हो गई। पंजाबी बाग थाने में मुकदमा भी दर्ज हो गया। मगर पांच साल से इस चोरी हुई स्कूटी की ना तो खोज खबर मिली और ना ही किसी ने स्कूटी की खोज खबर ली। स्कूटी 17 अगस्त 2018 को चोरी हुई थी। अब पांच साल बाद 23 जून को हुआ ये कि ट्रैफिक पुलिस में तैनात एएसआई विपिन गुप्ता और हवलदार मदन पश्चिमी दिल्ली के गणेश नगर चौक पर वाहनो की चांज कर रहे थे। एएसआई विपिन गुप्ता को एक स्कूटी पर संदेह हुआ उन्होंने स्कूटी का नंबर प्लेट जांचा तो कुछ अटपटा सा लगा।

यह भी पढ़ें-https://indiavistar.com/traffic-asi-rewarded-know-why/

इसके बाद स्कूटी सवार को पकड़ उन्होंने पुलिस को मौके पर बुलाया। तिलक नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जब सघन जांच की गई तो पता लगा कि स्कूटी 2018 में पंजाबी बाग इलाके से चोरी हुई थी और इस सिलसिले में पंजाबी बाग थाने में मुकदमा भी दर्ज है। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई विपिन गुप्ता ने अभी हाल ही में इसी तरह चोरी का एक ऑटो भी पकड़ा था।

ऑफर-http://<a target=”_blank” href=”https://www.amazon.in/b?_encoding=UTF8&tag=indiavistar0b-21&linkCode=ur2&linkId=a176ab66efa39f2e057f12be5de25e1b&camp=3638&creative=24630&node=1983396031″>100 बढिया जूते</a>

स्कूटी सवार की पहचान पश्चिम विहार निवासी दीपक के रूप में हुई। कड़ी पूछताछ में कृष ने बताया कि यह स्कूटी उसके ताऊ के पास थी। साल 2021 के नवंबर में उसके ताऊ रमन गांधी की मौत हो गई। तब से यह स्कूटी उसके घर पर ऐसे ही खड़ी थी। पिछले छह माह से कृष उसका इस्तेमाल कर रहा था। उसने बताया कि उसके ताऊ ने उसे कहां से खरीदी इसके बारे में उसे कुछ मालूम नहीं है। पुलिस ने कृष को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैफिक पुलिस के एएसआई विपिन गुप्ता की सतर्कता की वजह से कुछ ही दिनो में चोरी के दो वाहन मिल चुके हैं। उन्हें इसके लिए सम्मान भी मिल चुका है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन |
26-10-2026