gigolo service-जिगोलो और एस्कॉर्ट सर्विस में जॉब के नाम पर हजारों से ठगी

gigolo service-दिल्ली की #outer North जिला पुलिस की #साइबर सेल ने #जिगोलो और #एस्कॉर्ट सर्विस में जॉब दिलाने के नाम पर भोले भाले युवकों को ठगने वाले रैकेट का भांडाफोड किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक बीएड तक की शिक्षा प्राप्त है।

https://youtube.com/shorts/RX3kupjyrd0?feature=share


आउटर नॉर्थ जिला पुलिस उपायुक्त देवेश कुमार महला के मुताबिक गौतम कॉलोनी, नरेला निवासी एक व्यक्ति द्वारा साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर एक शिकायत दर्ज की गई थी।  इसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि वह गूगल पर ऑनलाइन जॉब सर्च कर रहा था। 

gigolo details

वह “SP Playboy services.com” URL (https://www.spplayboyservices.com) नाम की एक वेबसाइट पर आया और वेबसाइट में दिए गए नंबर (8955567601) पर संपर्क किया।  नौकरी देने के नाम पर उससे कथित तौर पर 2499/- रुपये की प्रारंभिक पंजीकरण शुल्क की मांग की गई। बाद में व्हाट्सएप पर शिकायतकर्ता को एक पहचान पत्र जारी किया गया।  इसके बाद कथित तौर पर 40 फीसदी एडवांस कमीशन, मसाज किट, पास कोड चार्ज और होटल बुकिंग चार्ज के नाम पर रकम की मांग की जाने  लगी। इस मामले की जांच के लिए एसीपी यशपाल सिंह की देखरेख में साइबर एसएचओ रमन कुमार सिंह के नेतृत्व में
इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, एसआई जगदीप नारा, एचसी विनोद, एचसी मनोज शर्मा, एचसी संदीप, महिला एचसी सुमन लता, कांस्टेबल विकास की टीम बनाई गई।
जांच के दौरान डोमेन नेम और सर्वर स्पेस का विवरण मांगा गया, कॉल डिटेल का विश्लेषण किया गया और मनी ट्रेल की जांच  की गई।  तमाम जांच के बाद एक आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उससे पूछताछ के बाद उसके साथी श्याम लाल को भी दबोचा गया।
  अब तक की गई जांच के अनुसार दोनों आरोपी 2017 से प्लेबॉय सर्विसेज, जिगोलो सर्विसेज और एस्कॉर्ट सर्विसेज के नाम पर लोगों को ऑनलाइन ठग रहे थे और 4,000 से अधिक लोगों उनके शिकार हो चुके हैं।उन्होंने धोखाधड़ी की राशि प्राप्त करने के लिए एक दर्जन से अधिक बैंक खातों का उपयोग किया है। 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? |
20-10-2026