पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर के दो गुर्गे दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े

👁️ 509 Views

पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर देवेंद्र बंबिहा गैंग के दो बदमाशो को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और पवन कुमार की टीम ने गगनदीप सिंह और बलजीत सिंह को दिल्ली के द्वारका पालम रोड से गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच पिस्टल बरामद किए गए। दोनो कुख्यात लॉरेंस विश्नोई गैंग के विरोधी गैंग के माने जाते हैं। गगनदीप ने पिस्टल कनाडा में छिपे गैंगस्टर से आतंकी बने अर्शदीप उर्फ डल्ला के निर्देश पर खरीदे थे।


स्पेशल सेल डीसीपी आलोक कुमार के मुताबिक सूचना मिली थी की पंजाब के गैंगस्टर हथियार खरीद रहे हैं। आगे की जांच और विशिष्ट सूचना के आधार पर गगनदीप को गिरफ्तार किया गया उससे पूछताछ और निशानदेही पर पंजाब से बलजीत की गिरफ्तारी हुई।
गगनदीप पेशे से ट्रक चालक है। वह बंबीहा गैंग के लोगो को सोशल मीडिया पर फॉलो करता था और गैंग में भर्ती होना चाह रहा था। इसी सिलसिले में वह गैंगसदस्य यादविंदर सिंह से सोशल मीडिया पर चैट करने लगा। यादविंदर के माध्यम से उसे हनी और दूसरे लोग मिले । हनी ने ही उसे हथियार बनाने वाले सतनाम का नंबर दिया जिससे चार पिस्टल की खेप आनी थी। इस खेप को लेने वह मध्य प्रदेश के खरगौन गया।
जांच में पता लगा है की पंजाब के गैंगस्टर हथियार जमा करने में जुटे हैं।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | बिहार के गया में लगता है मौत के बाद मुक्ति का मेला, क्यों खास है यह पौराणिक परंपरा | जानिए क्या है ‘सबके लिए आवास’ मिशन, शहरी गरीबों को कैसे मिलता है पक्का घर | बिहार का वह शहर जिसे राम की कर्मभूमि कहा जाता है, जहां ताड़का से जुड़ी है एक रहस्यमयी कथा | operation octopus: हैदराबाद पुलिस ने 127 करोड़ के साइबर ठगी का नेटवर्क कैसे तोड़ा | UIDAI AI Invisible Shield: आपके आधार की पहचान अब पहले से ज्यादा सुरक्षित कैसे हुई | दिल्ली पुलिस ने एआई समिट के दौरान हुए प्रदर्शन पर तोड़ी खामोशी, बोली पूर्व नियोजित था प्रदर्शन | मुठभेड़ के बाद क्या हुआ खुलासा, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े कौन से गैंग के शूटर | दिल्ली से कोलकाता तक आतंकी नेटवर्क, स्पेशल सेल ने कैसे बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया | चीन के साइबर धोखेबाज़ भारत में कैसे चला रहे हैं वर्चुअल SIM बॉक्स, गुरुग्राम केस ने खोली पोल | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस |
25-02-2026