क्राइम वर्ल्ड के काला अंडा की सत्य कथा

👁️ 610 Views

क्राइम वर्ल्ड में उसे लोग काला अंडा कहते हैं। काला अंडा का असली नाम सुनील राज है। एनकाउंटर के बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के हत्थे चढ़े काला अंडा पर कई मुकदमे हैं। हत्या के अलावा मामूली रोड रेज में तीन जजों को बुरी तरह पिटाई करने का आरोप भी उस पर है।

बैकग्राउंड

स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक सुनील राज उर्फ काला अंडा के खिलाफ 10 से ज्यादा केस दर्ज हैं। इनमें से दो हत्या के, 5 हत्या की चेष्टा के, एक मकोका का और अन्य पुलिस और जजों पर हमले के केस हैं। पिछले दस सालो में दर्ज इन केसों के मामले में मेडिकल ग्राउंड पर उसे सितंबर 2021 में बेल मिली थी। तभी से वह फरार था। विभिन्न अदालतों में उसे भगोड़ा घोषित करने की प्रक्रिया चल रही थी। रोड रेज के एक मामले में सुनील और उसके तीन साथियों ने 17 मई 2012 को दिल्ली के बीआरटी रोड पर एक कार में सवार तीन जजों पर बुरी तरह से हमला किया था। इस मामले में उसे और उसके साथियों को सात साल की सजा सुनाई गई थी। सुनील राज को इसके अलावा हत्या के एक और मामले में सजा सुनाई जा चुकी है। काला अंडा उर्फ सुनील राज और उसके साथी दिल्ली के आधा दर्जन शूटआउट में लिप्त रहे हैं जिनमें दो हत्याएं भी हुई हैं। काला अंडा उर्फ सुनील राज इस समय रोहित चौधरी और रवि गंगवाल के लिए दक्षिणी दिल्ली में काम करता था। उसका काम सट्टा संचालकों, बिल्डरों और प्रोपर्टी डीलरों से वसूली करना था।

ऐसे आया गिरफ्त में

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल के एसीपी अतर सिंह की देखरेख में इ्ंसपेक्टर शिव कुमार और कर्मवीर सिंह की टीम ने काला अंडा को एनकाउंटर के बाद दिल्ली के पुष्प विहार सेक्टर 3 के पास से गिरफ्तार किया। एनकाउंटर में काला अंडा के दाहिने पैर में गोली भी लगी। पुलिस टीम काला अंडा उर्फ सुनील राज की गतिविधियों पर पिछले एक माह से नजर रख रही थी। 14 मई को इंस्पेक्टर शिव कुमार को सूचना मिली कि काला अंडा पुष्प विहार आने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाया। रात करीब 10 बजे काला अंडा स्कूटी पर आता दिखा तो पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया। मगर उसने स्कूटी गिराकर पुलिस पर गोली चलाना शुरू कर दिया। उसकी तरफ से दो राउंड गोली चलाई गई जवाब में पुलिस ने भी एक राउंड गोली चलाई जो काला अंडा के दाएं पैर में जा लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मध्यमा परीक्षा 2026ः परिणाम घोषित, इस तरह देखें अपना रिजल्ट | जानिए दिल्ली में कैसे पकड़ा गया म्यूल अकाउंट वाला साइबर सिंडिकेट | दिल्ली पुलिस आउटर नार्थ साइबर थानाःकैसे बना साइबर क्राइम के खिलाफ मजबूत किला | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? |
14-04-2026