थाली में 3 रोटी क्यों नहीं रखनी चाहिए 3 रोटी? जानिए धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

भोजन की थाली में तीन रोटी नहीं दी जाती। अक्सर आपने ये बात सुनी होगी। भोजन की थाली में तीन रोटी क्यों नहीं दी जाती यहां जानिए।

भोजन की थाली में 3 रोटी क्यों नहीं परोसना चाहिए। हिंदू धर्म में कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। पूजा-पाठ से लेकर व्रत-त्योहार और रोजमर्रा के जीवन से जुड़ी कई बातों के बारे में बताया गया है। इसमें सोने-जागने, खाने-पीने और उठने-बैठने तक के नियमों का जिक्र है। इसके अलावा कई चीजों को शुभ और अशुभ संयोग से जोड़ कर देखा जाता है। जैसे कि 3 अंक या नंबर को शुभ नहीं माना जाता। खासतौर पर खाने-पीने की चीजों के मामले में इस बात का ध्यान दिया जाता है कि तीन की संख्या में कुछ न दिया जाय और न ही लिया जाय। इसके अलावा किसी को भोजन की थाली में एक साथ 3 रोटियां भी नहीं परोसी जाती हैं। खाना परोसते समय पहली बार में सिर्फ दो या चार रोटियां ही दी जाती हैं।

3 अंक को माना जाता है अशुभ
हिंदू धर्म में माना गया है कि त्रिदेव यानी ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने ही इस सृष्टि का सृजन किया है। उन्‍हें सृष्टि का रचयिता, पालनहार और संहारक बताया गया है। इस लिहाज से देखें तो 3 अंक शुभ होना चाहिए लेकिन असल में इसका उल्‍टा है. पूजा पाठ या किसी भी शुभ काम के लिहाज से 3 अंक को अशुभ माना जाता है. इसलिए खाने की थाली में भी एक साथ 3 रोटियां नहीं रखीं जाती हैं।

मृतक की थाली में रखते हैं 3 रोटी

इसके पीछे मान्यता है कि जब किसी की मृत्‍यु हो जाती है, तब उसके त्रयोदशी संस्‍कार से पहले मृतक के नाम से जो भोजन की थाली लगाई जाती है, उसमें 3 रोटियां रखी जाती हैं। इसलिए थाली में 3 रोटी रखने को मृतक का भोजन माना जाता है और ऐसा करने की मनाही की जाती है।

इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति थाली में एक साथ 3 रोटी रखकर भोजन करे तो उसके मन में दूसरों से लड़ाई-झगड़ा करने का भाव आता है।

भोजन की थाली में तीन रोटी क्यों नहीं होती: वैज्ञानिक कारण

एक स्वस्थ मनुष्य को पौष्टिक भोजन की आवश्यकता होती है। इसके अलावा मनुष्य के आहार को संतुलित रखना भी रसोईघर के संचालक (माता, बहन अथवा पत्नी) की जिम्मेदारी मानी गई है। भारत में एक स्वस्थ पुरुष के लिए उसकी थाली में दो रोटी, एक कटोरी दाल, 50 ग्राम चावल और एक कटोरी मौसमी सब्जी अनिवार्य रूप से होनी चाहिए।

disclaimer-विभिन्न माऩ्यताओं और माध्यमों से मिली जानकारी पर आधारित। indiavistar.com सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके |
22-08-2026