रोटी दूध के फायदे कई हैं और रोटी दूध इस तरह खाने से शरीर को मिलते हैं ये सारे फायदे

रोटी दूध के फायदे

रोटी दूध के फायदे कई हैं। मगर बासी रोटी दूध तो आपकी कई समस्यायों को काबू करने में मदद करता है। बासी खाना सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है इसलिए हम रात के बचे हुए खाने को या तो जानवरों को देते हैं या फिर डस्टबीन में डाल देते हैं। लेकिन बासी रोटी खाने के इन फायदों को जानने के बाद, आप कभी ऐसा नहीं करेंगे। हमारे घर और मोहल्ले में रोजाना बासी रोटी या तो जानवरों को डाल दी जाती हैं या फिर उन्हें कूड़ेदान में डाल दिया जाता है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि बासी रोटी खाने से हमारी कई शारीरिक समस्याएं भी दूर होते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर बासी रोटी दूध के फायदे क्या क्या हैं ।

ब्लडप्रेशर रोगियों के लिए फायदेमंद

ब्लडप्रेशर के रोगियों के लिए भी बासी रोटी खाना काफी लाभकारी है। सुबह के वक्त ठंडे दूध के साथ बासी रोटी खाने से हाई ब्लडप्रेशर को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। बासी रोटी को 5 से 10 मिनट के लिए दूध में भिगोकर रख दें। 10 मिनट बाद नाश्‍ते के तरह खा सकते हैं। इससे आपका बीपी कंट्रोल में रहेगा।

तापमान को रखे सही

हमारे शरीर का सामान्‍य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के करीब होता है। अगर आपकी बॉडी का तापमान 40 डिग्री से अधिक रहता है तो यह अंगों को नुकसान पहुंचा सकता  है। इसके लिए दूध में भीगी हुई रोटी खाने से तापमान कंट्रोल में रहता है।

गैस और कब्ज की समस्या को करे दूर

अगर पेट दर्द से राहत नहीं मिल रहा है तो ऐसे में आप दूध रोटी खा सकते हैं। हालांकि पेट दर्द होने पर डॉक्‍टर दूध का सेवन करने से मना करते हैं। लेकिन रात को दूध रोटी मिक्‍स कर खाने से गैस और कब्‍ज की समस्‍या से राहत मिलती है।   

रक्तचाप नियंत्रित करने में सहायक

ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए बासी रोटी रामबाण है। यदि आप उच्च रक्तचाप से ग्रसित हैं तो सुबह गुनगुने दूध के साथ बासी रोटी खाने से आपका रक्तचाप नियंत्रित हो सकता है। यह आजमाया हुआ घरेलू उपाय है और रोजाना सुबह बासी रोटी और गर्म दूध खाने से आपको शीघ्र ही फर्क समझ में आएगा।

कमजोरी दूर करने में

अगर आप बहुत दुबले पतले हैं या फिर आपका शरीर बहुत कमजोर है तो आपको रोजाना सुबह बासी रोटी और दूध खाना चाहिए। वास्तव में बासी रोटी शरीर के तापमान को नियंत्रित रखती है और शरीर को ताकत एवं ऊर्जा प्रदान करती है जिसके कारण पूरे दिन आपके शरीर में स्फूर्ति बनी रहती है।

Disclaimer-उपरोक्त जानकारी विभिन्न स्त्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर लिखी गई है। indiavistar.com इसके सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा |
25-10-2026