विपत्ति आने का संकेत देता है इन 7 चीजों का गिरना

विपत्ति आने का संकेत

विपत्ति आने का संकेत जरूर मिलता है। मगर विपत्ति आने का संकेत जानने के लिए कुछ बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। बहुत बार हमारे हाथों से कितनी सारी चीजें गिरती रहती हैं। जिसको हम समेटकर दुबारा से रख लेते हैं। लकिन कुछ चीजों के गिरने से आप के ऊपर विपत्ति भी आ सकती हैं।
हाथ से बार-बार चीजों का छूटना या गिरना ज्योतिष के अनुसार इस बात का संकेत है कि आपका कोई ग्रह भारी (Inauspicious Signs) है। साथ ही हाथ से चीजों का गिरना वास्तु दोष (Vastu Dosh) को भी दर्शाता है।

पूजा की थाल गिरना

पूजा-पाठ में कोई सामिग्री नीचे गिर जाए या फिर पूजा की थाली या आरती की थाली हाथ से सरक जाए तो माना जाता है कि ईश्‍वर ने आपकी पूजा स्‍वीकार नहीं की है। आने वाली विपत्ति के कारण भी ऐसा हो सकता है। पूजा के दौरान अचानक से दीये का बुझ जाना भी अशुभ होता है। ऐसे में भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए कि वह आने वाले वक्‍त में आपके साथ सब कुछ अच्‍छा करें और सभी संकटों को टालें।

हाथ से पानी का गिलास गिर जाए

अगर आप किसी को पानी दे रहे हों और पानी का गिलास आपके हाथ से गिर जाए या फिर मेज पर रखा पानी का गिलास ठोकर लगकर बिखए जाए तो समझ लीजिए कि आपके परिवार में कोई बीमार पड़ सकता है।

सिंदूर का गिरना

अगर सुहाग की निशानी माना जाने वाला सिंदूर आपके हाथ से गिर जाए तो यह बहुत ही बुरा संकेत है। आने वाले समय में आपके पति किसी भारी परेशानी में फंस सकते हैं। यह धन और व्‍यापार से संबंधित नुकसान का भी सूचक है। ऐसा होने पर कोई भी फैसले लेने से पहले हर पहलू पर फिर से सोचविचार कर लें।

अन्न, भोजन का गिरना

यदि आप खाना परोसते हुए गिर जाए तो माना जाता है कि घर में अतिथि का आगमन होने वाला है लेकिन खाना परोसते वक्त अक्सर भोजन प्लेट से बाहर गिरने लगे तो इसे शुभ नहीं माना जाता है। मान्यता है कि इससे घर में दरिद्रता आने लगती है, या फिर ऐसा रसोई में किसी वास्तु दोष कारण भी हो सकता है।

तेल का गिरना

हर घर में तेल का प्रयोग रसोई घर में खाना बनाने से लेकर भगवान के समक्ष दीपक प्रज्वलित करने तक में किया जाता है। इसके साथ ही तेल को शनि का कारक भी माना गया है। यदि आपके घर में बार-बार तेल गिरने लगे तो यह शुभ संकेत नहीं माना जाता है। इससे आपके कार्यों में बाधाएं आने के साथ धन की हानि होने की आशंका भी बनी रहती है।

नमक का गिरना
अब बात करते हैं नमक के बारे में। ज्‍योतिषशास्त्र में ऐसा कहा गया है कि हाथ से नमक गिरने से शुक्र और चंद्रमा कमजोर होता है।

काली मिर्च का गिरना

हाथ से काली मिर्च के गिरने का मतलब यह है कि आने वाले समय में आपके अपने निकट संबंधियों से रिश्‍ते खराब हो सकते हैं।

disclaimer-उपरोक्त जानकारी विभिन्न माध्यमों से मिली जानकारी के आधार पर लिखी गई है। indiavistar.com इस तरह के अंधविश्वास को ना तो बढ़ावा देता है और ना ही इसके सत्यता की पुष्टि करता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच |
14-09-2026