गन्ने का जूस गर्मियों के मौसम में होता है फायदेमंद, इम्यूनिटी को बनाता है मजबूत

गर्मियों के मौसम में जूसी चीजों को पीने का मन करता है क्योंकि उनसे शरीर को तरावट मिलती है। ऐसे में गन्ने का जूस (Sugarcane Juice) काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। कैल्शियम, पोटैशियम, आयरन, मैग्नेशियम और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्वों से भरपूर गन्ने का रस हड्डियों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना हैं कि मौसम में बदलाव के साथ खानपान में बदलाव होता है। इस मौसम में खानपान का विशेष ख्याल रखना होता है, ताकि बॉडी हाइड्रेट रहे और आप मौसमी बीमारियों से बच सकें। इसे पीने से शरीर को इंस्टेंट एनर्जी मिलती है और थकान जैसी परेशानी फौरन दूर हो जाती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स बताते हैं कि गन्ने का रस कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इन समृद्ध स्रोतों की मदद से शरीर कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद करता है। ये तब भी मददगार होता है, जब कोई व्यक्ति प्रोस्टेट और स्तन कैंसर से गुजर रहा हो।
गन्ने का जूस पीने के फायदेः (Benefits of Sugarcane Juice)
इम्यूनिटी

गन्ने के जूस को इम्यूनिटी के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। गन्ने के जूस में फोटोप्रोटेक्टिव और एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद कर सकते हैं।
यूरिन
कई लोगों को यूरिन करते समय दर्द, जलन या असहजता महसूस होती है। ऐसे लोगों को गन्ने के जूस का सेवन करना चाहिए। गन्ने का जूस यूरिन संबंधी समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है।
एनर्जी
गन्ने के जूस में कार्बोहाइड्रेट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो शरीर में एनर्जी के लेवल को बनाएं रखने में मदद कर सकता है। अगर आपको एनर्जी की कमी महसूस होती है तो आप गन्ने के जूस का सेवन कर सकते हैं।
डायबिटीज
डायबिटीज रोगी गन्ने के जूस का सेवन कर सकते हैं।क्योंकि गन्ने के जूस में आइसोमाल्टोज नामक तत्व पाया जाता है।आइसोमाल्टोज में ग्लाइसेमिक की मात्रा कम होती है और कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स डायबिटीज के मरीजों में रक्त शर्करा को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं।
वजन
गन्ने में फइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है। डाइटरी फाइबर वजन कम करने के साथ-साथ लिपिड को नियंत्रित करने और ग्लूकोज को तोड़कर ऊर्जा बनाने में सहायक हो सकता है। खाली पेट पीने से वजन को कम किया जा सकता है।

उपरोक्त आलेख विभिन्न स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर है। indiavistar उपरोक्त जानकारी की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
05-10-2026