भीड़ और दंगो के नियंत्रण के लिए पुलिस को सिखाए जा रहे हैं खास गुर

👁️ 488 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव की दंगा नियंत्रण पुलिस की परिकल्पना को साकार रूप दिया जाने लगा है। दिल्ली सशस्त्र पुलिस के सभी पुलिसकर्मियों को भीड़ नियंत्रण से संबंधित विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके पहले फेज की शुरूआत हो चुकी है। इस फेज में 75 कर्मियों को 22 मार्च से 6 अप्रैल तक मेरट के लोक व्यवस्था अकादमी में प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

दिल्ली पुलिस के इतिहास में अपनी तरह के इस पहले प्रशिक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को भीड़ पर काबू पाने के सभी तकनीकी पहलुओं के साथ ही आधुनिक हथियारों औऱ विशेष तकनीक में प्रशिक्षित किया जाएगा। कोर्स के दौरान इन जवानों को भीड़ नियंत्रण, मनोविज्ञान, पुलिस पब्लिक व्यवहार, सांप्रादायिक प्रभाव, विभिन्न केस स्टडीज, फायर फाइटिंग तकनीक, लेस लीथल हथियार, नए विशेष उपकरणों से परिचय, दंगा विरोधी ड्रिल और मानवाधिकार आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। सशस्त्र पुलिस बल के विशेष आयुक्त रोबिन हिबू के प्रयासों से यह कोर्स शुरू हो चुका है। कोर्स के लिए उपयुक्त पुलिसकर्मियों का चयन सशस्त्र पुलिस बल के एडिशनल सीपी पी एन खर्मे, गीता रानी वर्मा और फस्ट बटालियन के डीसीपी समीर शर्मा ने किया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | चीन के साइबर धोखेबाज़ भारत में कैसे चला रहे हैं वर्चुअल SIM बॉक्स, गुरुग्राम केस ने खोली पोल | Agniveer भर्ती 2026: उम्र सीमा बढ़ी, क्या मिलेगा स्थायी मौका? जानिए नया नियम और पूरा प्रोसेस | क्या आपको मालूम है यूपीआई के ये नियम, अप्रैल से बदल जाएगा सब कुछ | विकसित बिहार का निश्चयः हर जिले में पांच स्टार्ट अप जानिए किसने बनाई यह योजना | गलत जानकारी समाज के लिए खतरा क्यों बन गई है? अश्विनी वैष्णव का AI Summit में बड़ा अलर्ट | फ्रॉड से बचना है तो SMS से दूर हो जाएं अपना लें ये दो चीजें | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding | गाय को रोटी खिलाने के फायदे: धार्मिक मान्यता, वैज्ञानिक तर्क और जीवन पर असर | क्या आप जानते हैं TRAI DND APP के ये नए फीचर |
22-02-2026