योगी के मिशन शक्ति को नोएडा पुलिस दे रही है ठोस आयाम

नोएडा, इंडिया विस्तार। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान को नोएडा पुलिस नए आयाम दे रही है। इस सिलसिले में महिलाओं और बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में नोएडा स्टेडियम में 04 दिवसीय प्रशिक्षण आत्मरक्षा कैप्सूल कोर्स कार्यक्रम संचालित करते हुए स्कूल की बालिकाओं को महिला सुरक्षा टीम के द्वारा आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।

महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, उनकी सुरक्षा एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति अभियान को पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह के नेतृत्व में डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा व एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा 04 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करते हुए स्कूली बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में  नोएडा स्टेडियम में डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा, एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा विशेष अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत मिशन शक्ति टीम के सदस्यों/प्रशिक्षुओं द्वारा नोएडा स्टेडियम में छात्राओं को जूडो-कराटे के माध्यम से आत्मरक्षा करने के बारे में बताया गया। चलाऐ गए आत्मरक्षा कैप्सूल कोर्स कार्यक्रम के अंतर्गत महिला पुलिस टीम के सदस्यों/प्रशिक्षुओं द्वारा बालिकाओं को आत्मसम्मान एवं उनकी सुरक्षा तथा स्वावलंबी बनाने के संबंध में उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए सुरक्षा के लिए आत्मरक्षा करने के बारे में सिखाया गया। यह जानकारी डीसीपी महिला एवं बाल सुरक्षा एवं एसीपी महिला सुरक्षा द्वारा दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस आयुक्त के नेतृत्व में आगे भी स्कूली बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यक्रम संचालित किए जाएंगे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर |
23-08-2026