अपराध की तीन सत्य घटनाएं और वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की प्रीत विहार पुलिस के हत्थे बुलेट राजा गैंग चढ़ा है। पुलिस ने इस सिलसिले में पवन उर्फ निंबू और राहुल उर्फ मोनू के साथ इनके नाबालिग सदस्य को पकड़ा है। इन्हें साउथ गणेश नगर निवासी प्रदीप सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया। इन्हें पकड़ने के लिअ एसीपी विरेन्द्र कुमार की देखरेख में प्रीत विहार एसएचओ आकाश रावत, हेडकांस्टेबल गौरव, ओम सिंह, कांस्टेबल कपिल, धर्मेन्द्र और राजबीर की टीम ने दबोचा।  इनके कब्जे से एक बुलेट मोटरसाइकिल औऱ आधा दर्जन लूटे गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पूछताछ में पता चला है कि 2 लोग बुलेट मोटरसाइकिल पर बैठकर झपटमारी की वारदातों को अंजाम देते थे जबकि एक स्कूटी पर सवार होकर उन्हें कवर करता था। पवन ड्रग का आदि है और जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने बुलेट राजा गैंग का गठन किया था।

दिल्ली के इस बहादुर सिपाही को सलाम

दिल्ली पुलिस के मालवीय नगर थाने के एक कांस्टेबल ने बहादुरी दिखाते हुए ना केवल लूटेरो से लोहा लिया बल्कि दो  ऐसे शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है जिनका मालवीय नगर इलाके में ज़बरदस्त आतंक था, ये लुटेरे रात के अंधेरे चाकू की नोंक पर लगातार लूटपाट की वारदात को अंजाम दे रहे थे। कॉस्टेबल की बहादुरी की तस्वीर सीसीटीव कैमेरे में कैद हो गयी।

 दरअसल बुधवार सुबह करीब 4 बजे दिल्ली के मालवीय नगर थाने की पुलिस को शेख सराय इलाके में एपीजे स्कूल के पास एक ऑटो ड्राइवर से लूटपाट होने की पीसीआर कॉल मिली। ऑटो ड्राइवर के मुताबिक इन लुटेरों ने बुधवार सुबह कृषि विहार से एपीजे स्कूल के लिए उसका ऑटो किराए पर लिया,उसके बाद एपीजे स्कूल पहुचने से पहले लुटेरों ने चाकू की नोक पर उसके साथ लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया, सूचना मिलते ही मालवीय नगर थाने की पुलिस   मौके पर पंहुचे और लुटेरों की तलाश शुरू की.ऑटो ड्राइवर और मौके पर मौजूद लोगो  के मुताबिक लुटेरे जबदम्बा झुग्गी कैम्प की तरफ फरार हुए थे,पुलिस ने जगदंबा झुग्गी कैम्प इलाके को घेर लिया और उसके अंदर तलाशी अभियान शुरू किया, कुछ देर बाद पीड़ित ऑटो ड्राइवर ने अंधेरे में खड़े तीनों लुटेरों को पहचान लिया,लेकिन लुटेरे मौके से भागने लगे जिसके बाद पुलिस टीम के सदस्य  कॉन्स्टेबल ब्रिजेश ने उनका पीछा किया और उसके बाद वही हुआ हो आपने सीसीटीवी में देखा।कॉन्स्टेबल ब्रिजेश ने सबसे पहले पंकज उर्फ काकू को मौके से पकड़ा और उसके बाद उसकी निशानदेही पर उसके साथी विवेक को भी दबोच लिया गया, दोनों के पास से ऑटो ड्राइवर से लुटे करीब साढ़े 3 हज़ार और उसका मोबाइल बरामद कर लिया गया है।

आगरा ताजमहल में बम की सूचना का सच

आगरा के ताजमहल में गुरूवार की सुबह बम रखे होने की सूचना ने देशभर में तहलका मचा दिया। क्या था इस बम की सूचना का सच जानिए सूचना देने वाले आरोपी की जुबानी औऱ इसके बाद आगरा के आईजी ए सतीश गणेश ने क्या कहा वह भी जानिए

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान | वरिष्ठ नागरिकों का Heart Health कैसे रखें बेहतर? लखनऊ में GSCC और Max Hospital ने शुरू की नई सुविधा | सोशल मीडिया का बच्चों पर असरः हिंसक reels को lika-share करना क्यों पड़ सकता है भारी |
01-10-2026