एयरफोर्स और रेलवे में नौकरी का देता था झांसा एयरफोर्स का बर्खास्त कर्मचारी

👁️ 1829 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। एयरफोर्स का बर्खास्त कर्मचारी वायुसेना और रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर पैसे ऐंठ रहा था। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

आर्थिक अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त ओ पी मिश्रा के मुताबिक एयरफोर्स पुलिस मुख्यालय के विंग कमांडर तेजवीर सिंह ने शिकायत दी थी कि एयरफोर्स में भर्ती का फर्जीवाड़ा चल रहा है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस जांच की गई तो पता लगा कि थान सिंह और एयरफोर्स का बर्खास्त कर्मचारी चक्रवीर चौधरी एयरफोर्स औऱ रेलवे में नौकरी दिलाने का फर्जी रैकेट चला रहे हैं। जांच में पता चला कि नौकरी दिलाने के नाम पर उन दोनो ने कई लोगों को ठगा है। इन्होंने लोगों से पैसे के साथ साथ उनकी ओरिजनल सर्टिफिकेट आदि लेकर उन्हें फर्जी कॉल लेटर और नियुक्ति पत्र भी दे दिए थे। इस मामले में चक्रवीर चौधरी कई दिनों से फरार चल रहा था और उसे भगोड़ा घोषित करने की कार्रवाही शुरू कर दी गई थी। उसे तलाश करने के लिए डीसीपी उर्वीजा गोयल औऱ एसीपी नगीन कौशिक की देखरेख में जांच अधिकारी सबइंस्पेक्टर मधुरेन्द्र कुमार और सबइंस्पेक्टर शिवदेव सिंह, हेड कांस्टेबल कृषण की टीम बनाई गई। 5 जनवरी को पुलिस टीम ने चक्रवीर चौधरी को आगरा स्थित उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़ा ड्रग तस्कर का परिवार हुए बड़े सनसनीखेज खुलासे | साइबर अपराध पर ऐसे भारी पड़ेंगे AI और Sim binding | गाय को रोटी खिलाने के फायदे: धार्मिक मान्यता, वैज्ञानिक तर्क और जीवन पर असर | क्या आप जानते हैं TRAI DND APP के ये नए फीचर | दिल्ली पुलिस की परेड, अमित शाह की सलामी और आगे का संदेश | शिवरात्रि भजन: महाशिवरात्रि पर सुनें और गाएं ये सबसे प्रभावशाली शिव भजन | TRAI की AI-आधारित स्पैम ब्लॉकिंग योजना से क्यों घबरा रहे हैं टेलीकॉम ऑपरेटर? सच क्या है | साइबर खतरों से कैसे बचा रही हैं ये 2 डिजिटल सुरक्षा पहलें? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया खुलासा | जानिए Mule account Hunter क्या है और कैसे बदल जाएगा मनी लॉड्रिंग और वित्तीय साइबर फ्राड का इकोसिस्टम | जानिए आईटी नियम में सुधार से साइबर अपराध पर क्या होगा असर |
18-02-2026