सेहत की ये पांच बातें याद रखिए जनाब

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।बचपन से सुनते आए हैं कि सेहत एक खजाना है। सेहत पर तमाम बातें होती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि अच्छी सेहत जीवन में पांच बातों को ध्यान में रखनेसे भी पाई जा सकती हैं। कुछ आधारभूत चीजों को ध्यान में रखने से सेहत में सुधार या अच्छी सेहत की उम्मीद रखी जा सकती है। ये पांच बातें आईप भी जान लें।

  •  नींद सेहत के लिए सबसे पहली और आवश्यक शर्त है। भागदौड़ भरी जिंदगी में इतनी व्यस्तता है कि कई बार काम ज्यादा और वक्त कम होता है। ऐसे में रात के वक्त ज्यादा देर तक जागकर उन कामों को पूरा करने का प्रयास स्वाभाविक है। मगर अगले दिन फिर उसी दिनचर्या के तहत जल्दी उठ जाना ठीक नहीं हैं। इस तरह से नींद पूरी नहीं हो पाती और उसका असर आपके स्वस्थ्य पर सीधे तौर पर दिखाई देता है। नींद पूरी नहीं होने पर दिमाग पूरी सक्रियता से काम नहीं कर पाता, क्योंकि न तो आपने शरीर को आराम दिया, न मस्तिष्क को। इसलिए नींद का खास ख्याल रखना सबसे पहले जरूरी है।
  •  नींद के साथ साथ अच्छा खान-पान भी अच्छी सेहत के लिए जरूरी है। सही और संतुलित आहार स्वास्थ्य पर अच्छा असर डालता है। भले ही कोई भी डायट चार्ट फॉलो कर रहे हों, लेकिन उसमें इस बात का ध्यान रखना जरूरी है कि हम जो भी खा रहें हैं वह ताज़ा हो। खान पान के मामले में यह जरूरी है कि शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति हो रही हो। इसके अलावा भारी भोजन लेने की बजाए हल्का और उर्जा से भरपूर भोजन लें।
  •  अच्छी नींद, अच्छा खान पान के साथ जरूरी है कि दिनचर्या चाहे कुछ भी हो, लेकिन उसमें थोड़ा समय व्यायाम के लिए जरूर निकले। सुबह की शुरूआत व्यायाम के साथ हो तो क्या कहने। इससे पूरे दिन आपके शरीर में उर्जा का संचार बनता है और स्वास्थ्य के लिहाज से भी यह बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा मोटापे के लिए भी व्यायाम कारगर साबित होता है।
  •  – खुद को स्वस्थ रखने के लिए कितने भी जतन क्यों न किया जाए, लेकिन बगैर खुश रहे, बेहतर परिणाम नहीं प्राप्त किया जा सकता। खुश रहने से आपकी स्वास्थ्य संबंधी आधी से ज्यादा परेशा‍नियां यूंही दूर हो जाती है। खुश रहना स्वास्थ्य के लिए अमृत की तरह है। कहते हैं न कि मन तंदुरूस्त तो तन भी तंदुरूस्त होगा
  • आत्मविश्वास बेहतर स्वास्थ्य का दर्पण है। अपने आत्मविश्वास को बनाए रखिए। आत्मविश्वास से लबरेज व्यक्ति हमेशा स्वस्थ और प्रसन्न होता है। आत्मविश्वास पूरी तरह स्वस्‍थ होने की नि‍शानी है, इसे कभी कम न होने दें। सारी चिंताएं और समस्याएं आपके आत्मविश्वास के सामने घुटने टेकती हैं।
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश |
06-10-2026