सेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी का संयुक्त राज्य अमेरिका का दौरा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। सेना के उप-प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एसके सैनी 17 से 20 अक्टूबर, 2020 तक संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर जा रहे हैं। इस यात्रा का उद्देश्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच सैन्य सहयोग को बढ़ाना है।

थल सेना प्रमुख, भारत-प्रशांत कमांड के सैन्‍य घटक – अमेरिकी सेना प्रशांत कमांड (यूएसएआरपीआरएसी) का दौरा करेंगे और अमेरिकी सेना के प्रशिक्षण और उपकरण क्षमताओं को देखने के अलावा सैन्य नेतृत्व के साथ बड़े पैमाने पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। बाद में, थल सेनाध्यक्ष भी भारत-प्रशांत कमांड के सैन्‍य घटक का दौरा करेंगे, जहाँ सैन्य सहयोग के पहलुओं और खरीद-फ़रोख़्त सहित दोनों सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने, प्रमुख क्षेत्रों में प्रशिक्षण, संयुक्त अभ्यास और क्षमता निर्माण पर चर्चा की जाएगी।

इस यात्रा से दोनों देशों की सेनाओं के बीच संचालनात्‍मक और युद्धक स्‍तर पर सहयोग बढ़ेगा, जो इस तथ्य पर बल देता है कि भारत कोविड-19 प्रतिबंधों के बावजूद अमेरिका के साथ दो संयुक्त अभ्यासों युद्ध अभ्‍यास (फरवरी 2021) और वज्र प्रहार (मार्च 2021) में भाग ले रहा है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ईश्वर पर विश्वास: जब नियत शुद्ध हो तो नियति भी मार्ग बना देती है | Smishing Attack क्या है? Google के मुकदमे ने उजागर किया AI आधारित साइबर ठगी का नया खतरा | मानव जीवन का महत्व: ज्ञान, भक्ति और विश्वास से मिलता है ईश्वर का अनुग्रह | CISF Training: ड्रोन, साइबर सुरक्षा और कमांडो ट्रेनिंग से कैसे तैयार होते हैं अधिकारी? | बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा क्यों बन रही वैश्विक चिंता, भारत के सामने क्या हैं चुनौतियां? | Cyber Security Training: IIT Madras में CISF जवानों के लिए शुरू हुआ एडवांस साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम | सुरक्षा के साथ हरियाली का संकल्प: CISF ने 6 वर्षों में लगाए 44 लाख से अधिक पौधे | AI Prompt Injection Cyber Security: AI को कैसे बनाया जा रहा है साइबर हमलों का हथियार? | रिश्तों का महत्व: एक विवाद के कारण पूरे संबंध को कभी मत तोड़िए | दिल्ली एयरपोर्ट पर ड्रग्स तस्करी नाकाम, CISF की सतर्कता से खुला बड़ा राज |
14-06-2026