कोरोना के खिलाफ पीएम मोदी का जनांदोलन- याद रखें ये टिप्स

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। कोरोना के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनांदोलन की शुरूआत की है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने  सभी लोगों से कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एकजुट होने की अपील की।

प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सभी से एकजुट होने की अपील की।

“मास्क पहनें, बार-बार हाथ धोएं, सामाजिक दूरी का अनुपाल करें और दो गज की दूरी का अभ्यास करें” के

मुख्य संदेश को दोहराते हुए, प्रधानमंत्री ने कहा कि हम एक साथ मिलकर सफल होंगे और कोविड-19 के खिलाफ

जीत हासिल करेंगे।

लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस अभियान को शुरू किया गया है। इस अभियान के

तहत सभी लोग कोविड-19 शपथ लेंगे। केंद्र सरकार के मंत्रालयों/विभागों, राज्य सरकारों/केंद्र शासित प्रदेशों

द्वारा निम्नलिखित विशेषताओं के साथ एक ठोस कार्य योजना लागू की जाएगी :

  • अधिक मामले वाले जिलों में क्षेत्र निर्दिष्‍ट लक्षित संचार।
  • प्रत्येक नागरिक तक पहुंचने के लिए सरल और आसानी से समझे जाने वाले संदेश।
  • सभी मीडिया मंचों का उपयोग करते हुए पूरे देश में इस अभियान का प्रसार।
  • फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के प्रयोजन वाले बैनर तथा पोस्टर सार्वजनिक स्‍थानों पर लगाना।
  • सरकारी परिसरों में होर्डिंग्स/वॉल पेंटिंग और इलेक्ट्रॉनिक डिस्प्ले बोर्ड लगाना।
  • संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए स्थानीय और राष्ट्रीय स्‍तर पर प्रभावशाली व्‍यक्तियों को शामिल करना।
  • नियमित रूप से जागरूकता पैदा करने के लिए मोबाइल वैन का इस्‍तेमाल करना।
  • जागरूकता के बारे में ऑडियो संदेश,  पम्‍फ्लेट और ब्रोशर का प्रयोग।
  • कोविड संदेशों के प्रसार के लिए स्थानीय केबल ऑपरेटरों की मदद लेना।
  • इस अभियान की उपयोगी पहुंच और प्रभाव के लिए सभी मंचों पर समन्वित मीडिया अभियान चलाना।
Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा |
21-09-2026