दिल्ली में कार का दिमाग चोरी करने वाले नेटवर्क का खुलासा, देखिए वीडियो

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली की राजौरी गार्डन पुलिस ने महंगी कारों के ईसीएम चोरी करने वाले बड़े

नेटवर्क को ध्वस्त करने में कामयाबी पाई है। आपरेशन क्लीन के तहत् की गई इस कार्रवाई में टाटा, फोर्ड,

सेव्रोलेट जैसी कारों के 100 ईसीएम बरामद किए गए हैं। पुलिस ने ईसीएम चोरी के 100 मामलों को सुलझाने

का दावा किया है।

गौरतलब है कि दिल्ली के सीपी एस एन श्रीवास्तव ने क्राइम के पूरे नेटवर्क को पकड़ने के निर्देश दिए हैं। इसी

के तहत डीसीपी वेस्ट ने इंजिन कंट्रोल मॉडयूल(ईसीएम) चोरी के मामलो का अध्ययन किया गया। इसके बाद

जगह-जगह जाल बिछाए गए ताकि आपरेशन क्लीन कामयाब हो सके। 3 अक्टूबर को कांस्टेबल सुभाष और

कांस्टेबल पवन  पेट्रोलिंग पर थे। उसी समय स्कूटी सवार दो संदिग्ध लोगों को पब्लिक की मदद से पीछा कर

पकड़ा गया। ये दोनो राजौरी गार्डन निवासी हरमीत सिंह की मारूति इको कार की ईसीएम चोरी कर फरार

हो रहे थे।

पूछताछ में दोनों की पहचान अभिजीत पाल सिंह और तरूण के रूप में हुई। इन दोनों चोरो से पूरे नेटवर्क का

पता करने के लिए राजौरी गार्डन एसीपी सुदेश राणा की देखरेख और इंस्पेक्टर अनिल शर्मा के नेतृत्व में एसआई

संदीप कुमार, एएसआई कुलदीप सिंह, हेडकांस्टेबल रेशम सिंह कांस्टेबल महेन्द्र और सुनील की टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ शुरू की। इसके साथ ही जांच में मनोविज्ञान, विज्ञान और तकनीक

की भी मदद लेनी शुरू की गई ताकि गिरोह के सभी बदमाशों को पकड़ा जा सके। यह गिरोह प्रतिदिन दो-तीन

ईसीएम की चोरी करते थे। यह ईसीएम कबाड़ी से लेकर विभिन्न जगहों पर बेचा जाता था। जांच के दौरान मायापुरी

के एक कबाड़ी दुकाम मालिक मोहम्मद अकरम की पहचान हुई। पता लगा अकरम थोक संख्या में ईसीएम

खरीदता है। पुलिस ने उसके दुकाम पर छापा मारकर 21 ईसीएम बरादम किए। पुलिस को पता लगा कि

अकरम की एक दुकान चावड़ी बाजार में भी है। वहां की गई छापेमारी में 76 ईसीएम बरामद हुए।

पुलिस अब उन ग्राहकों की पहचान करने में जुटी है जिन्होंने इनसे चोरी के ईसीएम खरीदे हैं।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CyMAC क्या है: साइबर हमले पर पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां कैसे करेंगी साझा कार्रवाई | दिल्ली मेट्रो सुरक्षा व्यवस्था कैसे काम करती है, DG CISF ने जांचीं तैयारियां | 15 मीटर स्लीपर बस में क्या है खास, 42 बर्थ के साथ लंबी यात्रा होगी अधिक आरामदायक | Aadhaar VID कैसे बनाएं? मोबाइल से 6 चरणों में निकालें 16 अंकों की Virtual ID | पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क | रक्षाबंधन पर देशभर के बाजारों में रौनक, जानिए कौन सी राखियों की मांग | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? |
28-08-2026