1000 किलोमीटर लम्बी सीआरपीएफ दिव्यांग योद्धा साइकिल रैली का समापन राजघाट पर

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। गुजरात के साबरमती आश्रम से शुरू हुई CRPF दिव्यांग योद्धा साइकिल रैली का आज गांधी जयंती के अवसर पर राजघाट पहुंचकर समापन हुआ। युवा मामलों और खेल मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) किरेन रीजीजू ने रैली को फ्लैग-इन किया ।  पिछले 16 दिनों में दिल्ली पहुंचने के लिए लगभग 1000 किमी की यात्रा इन योद्धाओं ने तय की । सीआरपीएफ अकादमी गुरुग्राम से रैली में शामिल होकर डॉ  ए.पी. माहेश्वरी, महानिदेशक सीआरपीएफ ने राजपथ तक यात्रा का नेतृत्व किया। टीम के साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए, श्री रिजीजू ने  कहा कि सीआरपीएफ ने देश भर में फिट इंडिया मूवमेंट में भी बढ़ चढ़कर भाग लिया है। उन्होंने बल  की व्यावसायिक दक्षता की भी सराहना की। कार्यक्रम में उपस्थित शकुंतला डी गैमलिन, सचिव, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने इस महत्वपूर्ण अवसर पर रैली टीम के सदस्यों की बहादुरी की सराहना की।

रैली टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए, महानिदेशक सीआरपीएफ ने कहा कि बल ने सीआरपीएफ के दिव्यांग योद्धाओं के कौशल और पुर्नकौशल के लिए एक व्यापक नीति तैयार की है। इस नीति का उद्देश्य पहले दिव्यांग योद्धाओं को पैरा-स्पोर्ट्स में प्रशिक्षित करना और बाद में उन्हें प्रौद्योगिकी संबंधित कौशल प्रदान करना है जो उन्हें साइबर योद्धाओं के रूप में राष्ट्र की सेवा करने में सक्षम बना सके।

रैली प्रतिभागियों में शौर्य चक्र प्राप्तकर्ता आर. के. सिंह, सेकंड-इन-कमांड सीआरपीएफ भी शामिल हैं, जिन्होंने लोहरदगा झारखंड में एक ऑपरेशन में अपना पैर खो दिया था। 3 मई 2012 को हुए इस ऑपरेशन में माओवादियों ने  200 से अधिक आईईडी श्रंखला का विस्फोट एक साथ किया था। साइकिल रैली टीम में सीआरपीएफ महिला बटालियन की 06 वीरांगनाएं भी शामिल हैं जिन्होंने रैली में दृढ़ संकल्प और साहस का परिचय दिया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
19-08-2026