दिल्ली-चर्च मिशन पुलिस के हत्थे चढ़ा एक और स्नैचर

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। लाहौरी गेट पुलिस के अंतर्गत आने वाली चर्च मिशन पुलिस चौकी की टीम ने एक

सप्ताह के अंदर तीसरे स्नैचर को गिरफ्तार किया है। इस बार गिरफ्तार स्नैचर ने तीन घंटे पहले ही झारखंड के

कारोबारी का मोबाइल फोन छीना था।

पुलिस के मुताबिक चर्च मिशन पुलिस चौकी को पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन के एंट्री गेट के पास मोबाइल छीने

जाने की पीसीआर कॉल मिली। शिकायतकर्ता बरकत शेख झारखंड के कारोबार के सिलिसिले में दिल्ली आए थे।

इस मामले को सुलझाने के लिए एसीपी उमाशंकर की देखरेख में चर्च मिशन पुलिस चौकी प्रभारी जी एन तिवारी के

नेतृत्व में एएसआई सुनील कुमार, कांस्टेबल करन सिंह की टीम बनाई गई।

पुलिस टीम ने शिकायत कर्ता के साथ मौके की पड़ताल की। तीन घंटे की अथक कोशिश से ही आरोपी की शिनाख्त

हो गई। तत्काल उसे हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली गई तो छीना गया मोबाइल भी बरामद हो गया।

आरोपी की पहचान संजय के रूप में हुई है।

पहले भी पकड़े गए स्नैचर

चर्च मिशन पुलिस लगातार स्नैचरों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल कर रही है। कुछ दिन पहले ही चौकी इंचार्ज

जी एन तिवारी की टीम ने दीपक औऱ शिवम् नाम के दो स्नैचरों को गिरफ्तार किया था। ये दोनो कई मामलो में लिप्त पाए गए थे।

 

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल |
12-10-2026