दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई -90 करोड़ की हेरोइन जब्त, 5 गिरफ्तार, ड्रग तस्करी के नए रूट का खुलासा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने 90 करोड़ रुपये का हेरोइन बरामद किया है। ड्रग रैकेट के खिलाफ हुई इस बड़ी कार्रवाई में 5 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 23 किलोग्राम उच्च क्वालिटी का हेरोइन जब्त किया गया है। जब्त हेरोइन की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में करीब 90 करोड़ रूपये कीमत है। पुलिस के मुताबिक हेरोइन की यह खेप म्यांमार से भारत में मणीपुर के रास्ते लाया गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान उदय कुमार निवासी सैदपुर, जिला- सारन ,बिहार, सुबोध दास, निवासी कमरुद्दीनपुर ,जिला- बेगूसराय ,बिहार, संजीव कुमार निवासी कमरुद्दीनपुर , बेगूसराय ,बिहार, नित्यानंद निवासी पदम पुखूरी , जिला- गोलाघाट , असम औऱ राहुल हंडिके  गोलाघाट , असम के रूप में हुई है। स्पेशल सेल के डीसीपी प्रमोद सिंह कुशवाहा के मुताबिक यह गिरफ्तारी एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिवकुमार औऱ इंस्पेक्टर करमवीर सिंह की टीम ने की। पुलिस ने 8 सितंबर को मुकुंद पुर चौक से उदय, सुबोध और संजीव को 20 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। तीनों के पास से 5-5 किलो हेरोइन बरामद हुआ जबकि पांच किलो का एक खेप उनसे बरामद स्वीफ्ट कार में विशेष रूप से बनाई गई कैविटी में रखा गया था। इसके बाद नित्यानंद औऱ राहुल को प्रगति मैदान के पास से 9 सितंबर को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से तीन किलो हेरोइन बरामद किया गया।

पुलिस को सूचना मिली थी कि असम, मणीपुर, बिहार, यूपी और दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय ड्रग रैकेट के लोग सक्रिय हैं। लगातार चार महीने तक इस सूचना को विकसित करने के बाद इस रैकेट में शामिल लोगों की पहचान की गई।  इसके बाद 8 सितंबर को मिली सूचना के आधार पर उदय, सुबोध और संजीव की गिरफ्तारी की गई। पूछताछ में पता चला यह ड्रग तस्करों का बड़ा गिरोह है जिसे नित्यानंद चलाता है। नित्यानंद ने पुलिस को बताया है कि उसे ड्रग की खेप मणीपुर का एक तस्कर देता था। उसने पुलिस को यह भी बताया है कि मणीपुर के सीमावर्ती इलाको में बड़ी मात्रा में अवैध अफीम की खेती की जा रही है। इस अफीम से उच्च क्वालिटी की हेरोइन बनाई जा रही है। इसीलिए बाजार में इसकी मांग ज्यादा है।

पुलिस के मुताबिक ड्रग तस्करों ने म्यांमार से मणीपुर के रास्ते भारत में हेरोइन तस्करी का नया रास्ता अख्तियार किया है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा |
21-09-2026