जानिए कोरोना पर क्या कहा दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कोरोना वायरस के मसले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसी प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरविंद केजरीवाल ने चीन पर कहा कि आज देश चीन के खिलाफ दो तरह के युद्ध लड़ रहा है, एक चीनी वायरस से और दूसरा बॉर्डर पर चीनी सैनिकों के साथ।

कोरोना वायरस पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में अभी 25 हजार एक्टिव केस हैं, एक हफ्ते में सिर्फ एक हजार एक्टिव केस बढ़े हैं। जितने लोग बीमार हो रहे हैं, उससे अधिक ठीक भी हो रहे है।

दिल्ली सीएम ने कहा कि सरकार होम क्वारनटीन लोगों को ऑक्सीजन पल्स मीटर देगी, जब आप ठीक हो जाएं तो उसे वापस दे देना। अरविंद केजरीवाल बोले कि जो नए मामले सामने आ रहे हैं, उनमें अधिकतर कम लक्षण हैं।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में 3 गुना टेस्ट बढ़ाए हैं, अब किसी भी तरह की मुश्किल  नहीं आएगी। मुख्यमंत्री बोले कि पहले सिर्फ पांच हजार टेस्ट होते थे, अब रोज 18 हजार टेस्ट हो रहे हैं. जो लैब गड़बड़ी कर रही थीं, उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों का इलाज हम घर पर कर रहे हैं, हम उनका घर पर ख्याल रख रहे हैं।इसमें मरीजों को कई बार सांस लेने में दिक्कत होती है, अगर मरीजों को सही वक्त पर ऑक्सीजन मिल जाए तो हम उन्हें तेज़ी से ठीक कर सकते हैं।

उन्होंने एक एप के बारे मे भी जानकारी दी है। इसके जरिये हम पता लगा सकते है किस अस्पताल मे कितने बेड है। इससे ये भी पता लगेगा की कितने बेड खाली है और कितने वेंटीलेटर खाली है जिस वजह से किसी को भी बीएड के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। ये एप जल्द ही लॉन्च होगा । आप वेबसाइट और हेल्पलाइन नंबर 1031 से जानकारी ले सकते है ।

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा प्लान तैयार | क्या सरकार किसी भी ऐप को बैन कर सकती है? जानें IT Act 69A पर दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी व्याख्या | Gupt Navratri 2026: दस महाविद्याओं की साधना का दुर्लभ पर्व, इस विधि से पूजा करने पर बनेंगे रुके हुए काम | Sapne Mein Kisi Ko Marte Hue Dekhna: क्या यह अशुभ संकेत है या जीवन में आने वाला बड़ा बदलाव? | 1930 Cyber Helpline में बड़ा बदलाव: अब साइबर ठगी की शिकायत करना होगा आसान, जानिए आपको क्या फायदा मिलेगा | ADM बनकर करता था करोड़ों के सपने पूरे करने का दावा, 60 लाख की ठगी का खुलासा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार | Silent Call Scam Alert: क्या आपके फोन पर भी आती हैं साइलेंट कॉल? जानिए साइबर ठगों की नई चाल | ILOVEYOU Virus से Love Trap Scam तक: इंटरनेट पर प्यार कैसे बन जाता है साइबर ठगी का सबसे खतरनाक हथियार? | दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा खुलासा: मोजों में छिपा था 1.21 किलो सोना, CISF की मुस्तैदी से खुली पोल | सपने में सांप देखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र में जानें हर संकेत का अर्थ |
21-06-2026