बढ़ता जा रहा है देश भर में चीन के ख़िलाफ़ आक्रोश

[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

जम्मू कश्मीर में चीन को लेकर काफी रोष देखा जा रहा है।गलवान घाटी की हरकत से लोगो मे आक्रोश फ़ैल गया है। वही लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल (एलएसी) पर 20 भारतीय जवानों की शहादत के बाद देश में चीन के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। जगह-जगह प्रदर्शन किए जा रहे हैं और चीन का बहिष्कार करने के नारे लगाए जा रहे है।


इसी के साथ जयपुर में भी व्यापारिओं द्वारा चीन के खिलाफ राजा पार्क में 15 हजार पोस्टर दुकानों में लगाकर चीन के विरोध की शुरुआत की. जयपुर व्यापार मंडल ने यह भी फैसला किया है कि अब किसी भी चाइनीज मोबाइल कंपनियों या चाइनीज प्रोडक्ट का डिस्प्ले दुकानों में नहीं होगा।जो लोग चाइनीज मोबाइल खरीदने आएंगे, उन्हें सैमसंग और नोकिया का मोबाइल दिखाया जाएगा और बेचा जायगा।


राजा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि नैयर ने कहा कि हम लोग व्यापारी देश के लिए नुकसान सहने के लिए तैयार हैं। इस बार चीन के प्रति लोगों में गुस्सा ज्यादा है और उसे सबक सिखाने की कोशिश की जा रही है।


महाराष्ट्र सरकार ने भी चीन के साथ 3 प्रोजेक्ट होल्ड पर दाल दिए है। इस प्रोजेक्ट की लागत करीब 5 हजार करोड़ रुपये की है. अब केंद्र सरकार की गाइडलाइन आने के बाद इस पर कोई फैसला लिया जाएगा.

इससे पहले टेलीकॉम ​डिपार्टमेंट भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से 4G अपग्रेडेशन सुविधा में चीनी इक्विमेंट्स का इस्तेमाल नहीं करने नहीं करने का फैसला किया था।

उधर भारतीय रेलवे ने भी चीन में बनी चीजें इस्‍तेमाल करने से इनकार कर दिया है. वहीं, चीन की कुछ कंपनियों के साथ कई समझौते भी रद्द कर दिए गए हैं। इस बीच, भारत सरकार घरेलू उत्‍पादों का निर्यात बढ़ाने की कोशिशों में जुट गई है।

Picture of Alok Verma

Alok Verma

a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: क्या सच में किसी और का पेपर मिला? जानें पूरा सच | ऑनलाइन सट्टेबाजी भारत में कानूनी है या अवैध? – 2026 | ‘राम की शक्ति पूजा’ से प्रेरित पुस्तक ने युवाओं को दिया नया संदेश | 8वां वेतन आयोग 2026: फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, नई सैलरी क्या होगी और DA का क्या होगा—जानिए सब कुछ | Fake APK App Scam: Android यूजर्स के लिए नया खतरा, जानिए कैसे बचें | Malware Alert: नकली Software Update से फोन हैक, Delhi Police केस से सीखें बचाव के पक्के तरीके | संगति का प्रभाव और सनातन धर्म की व्यापकता | AI का युग: भारतीय विद्यार्थियों और युवाओं के लिए वे उपकरण जो 2026 में सबसे ज़्यादा काम आ रहे हैं | पासवर्ड नहीं, पासफ़्रेज़ अपनाइए — मजबूत साइबर सुरक्षा की नई आदत | सीमाहीन साइबर अपराध का बढ़ता जाल: Operation Ramz से समझें फ़िशिंग और मैलवेयर का असली खतरा |
26-05-2026