Delhiviolence-दो और मामलो की चार्जशीट दाखिल

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो औऱ चार्जशीट दाखिल की है। यह दोनो चार्जशीट गोकलपुरी में बरामद दो शवों के लोकर है। यह शव दो सगे भाईयो के थे।

[responsivevoice_button voice=”Hindi Male” buttontext=”इस खबर को ऑडियो में सुनें”]

शुक्रवार को दायर चार्जशीट में अकील औऱ मुशर्रफ की हत्या का मामला है। कड़कड़डूमा अदालत में दाखिल की गई चार्जशीट गोकलपुरी थाने में दर्ज एफआईआर नंबर 36 औऱ 38 के संबंध में है। गौरतलब है कि दिल्ली हिंसा मामले में गोकलपुरी थाने में चार एफआईआर दर्ज की गई थी। इनमें से दो के बारे में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

ताजा चार्जशीट के मुताबिक भागीरथी विहार के जौहरीपुर में 25 और 26 फरवरी को हिंसा हुई थी। हिंसा मौजपुर के कर्दमपुरी से शुरू होकर डीआरपी स्कूल औऱ राजधानी पब्लिक स्कूल तक पहुंचा था। 27 फरवरी को सुबह करीब 9.40 बजे जौहरीपुर नाले से तीन शव बरामद किए गए। तीनो शव अज्ञात थे। उसी दिन शाम करीब 4 बजे एक और शव बरामद किया गया। इस मामले में एफआईआर नंबर 35, 36, 37 औऱ 38 दर्ज किए गए। एफआई आर नंबर 36 औऱ 38 दो सगे भाईयों अकील औऱ मुशर्रफ के संबंध में दर्ज की गई थी। बाद में मामले की जांच क्राइम ब्रांच की एसआईटी को दे दी गई।

जांच में पता लगा कि अकील अहमद कार मैकेनिक का काम करता था। उसके घर में पत्नी के अलावा 4 बच्चे थे। 26 फरवरी को रात करीब साढ़े नौ बजे न्यू मुस्तफाबाद से वह अपने घर वापस जा रहा था उसी समय भागीरथी विहार के जल बोर्ड पुलिया के पास उस पर भीड़ ने हमला कर दिया। फिर उसकी हत्या कर लाश जौहरीपुर नाले में फेंक दी गई। 

दूसरे मामले की जांच में पता लगा कि मुशर्रफ आटो चलाने का काम करता था उसके घर में पत्नी औऱ तीन बच्चे हैं। 25 फरवरी की शाम करीब साढ़े सात बजे दंगाइयों ने उसके इलाके की बिजली काट दी। फिर अंधेरे का लाभ उठाकर कुछ दंगाई उसे घर से बाहर खींचते हुए लाए और हत्या कर उसका शव खुले नाले में फेंक दिया।

उपरोक्त दोनो मामले ऐसी जगहों पर अंजाम दिए गए जहां सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हुए थे। जांच में कुछ लोगों के हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पता लगा कि यह काम भी उसी व्हाट्स एप्प ग्रूप से जुड़े लोगो का था जिसे 25-26 फरवरी को बनाया गया था। इस ग्रूप में 125 लोग थे। ग्रूप के कई सदस्य साइलेंट थे। कुछ संदेश दे रहे थे तो कुछ इन संदेशो पर अमल कर रहे थे। अकील के मामले में दस लोग गिरफ्तार किए गए जबकि मुशर्रफ के मामले में 9 लोगो की गिरफ्तारी हुई।  

AQIL AHMED

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | iPhone Security alert: क्या आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो सकता है? जानें बचाव के तरीके | CISF Airport Security Review 2026: ड्रोन खतरों से निपटने और एयरपोर्ट सुरक्षा मजबूत करने पर जोर | AI Cyber Crime से निपटने की तैयारी, दिल्ली पुलिस को मिलेगा विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण | वासनाओं का त्याग, सद्बुद्धि और शक्ति का सदुपयोग ही जीवन का सच्चा मार्ग | हवाला और बैंकिंग सिस्टम में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला | वचन, निर्णय और धर्म का मार्ग: क्या मानव अपनी लगाम स्वयं संभाल रहा है? | डेटा ब्रीच से बैंक अकाउंट कैसे बचाएं? पूरी जानकारी, गुजरात पुलिस के ऑपरेशन म्यूल से क्या सीख? | एयर टिकट रद्द करने पर 15 गुना तक शुल्क? DGCA नियम 2026, रिफंड चार्ज और आपके अधिकार | CBSE Physics Answer Sheet Mismatch: क्या सच में किसी और का पेपर मिला? जानें पूरा सच | ऑनलाइन सट्टेबाजी भारत में कानूनी है या अवैध? – 2026 |
31-05-2026