नोएडा के सीपी ने जाना हॉटस्पॉट का हाल, बताया लॉकडाउन में अब तक क्या हुआ, देखें वीडियो

नोएडा, इंडिया विस्तार। नोएडा में बने 22 हॉटस्पॉट पर सीपी आलोक सिंह ने खुद दौरा किया। उन्होंने इस बात की जांच की कि लोगों को आवश्यक वस्तुओं की कमी तो नहीं हो रही। फायर के साथ मिलकर हॉटस्पॉट पर केमिकल का छिड़काव भी किया गाय। इस बीच आलोक सिंह ने मीडिया से लॉकडाउन के दौरान की गई पुलिसिया कार्रवाई का ब्योरा भी साझा किया।

 पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन कराया जा रहा है तथा इसका उल्लंघन करने वालो के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।  उन्होने बताया कि 09 अप्रैल 2020 तक 42197 वाहनों को चेक किया गया जिनमें से 6079 वाहनो का चालान किया गया तथा 543 वाहनो को सीज किया गया । इसके अतिरिक्त लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए कुल 22 सेक्टर स्कीम लागू की गयी है । भ्रामक खबरे फैलाने के लिए 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है । 650 एफआईआर दर्ज़ की गई

          इसके अतिरिक्त निषेधाज्ञा के उल्लंघन पर 2316 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया । दोषी व्यक्तियों से 102800 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया । आवश्यक वस्तु अधिनियम के अन्तर्गत 03 अभियोग पंजीकृत किये गये तथा इस सम्बन्ध में 03 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया । लॉकडाउन के दौरान निषेधाज्ञा के उल्लंघन के मामलों की जाँच के लिए विभिन्न स्थानो पर स्थापित सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण कराया जा रहा है । इसके अलावा लॉकडाउन व सौशल डिस्टैंसिंग के प्रति जनता को जागरूक करने के लिए 288 लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जा रहा है जिसके माध्यम से आमजन को घरो में रहने, मास्क पहनने तथा सौशल डिस्टैंसिंग के बारे में जानकारी दी जा रही है ।  \/7

          उन्होने बताया कि जनपद की सभी सीमायें सील है तथा चिन्हित सभी हॉटस्पॉट क्षेत्रो सहित जनपद में विभिन्न स्थानो पर कुल 200 बैरियर लगाकर आने जाने वालो तथा वाहनों की गहन चैकिंग की जा रही है। केवल आवश्यक सेवाओं से जुडे वाहनों व व्यक्तियों को आवागमन में छूट दी गयी है । 03 अग्निश्मन वाहनों का प्रयोग हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रो में सैनेटाइजेशन के लिए किया जा रहा है तथा घनी आबादी वाले इलाको में ड्रोन की मदद से भी छिडकाव किया जा रहा है ।

          उन्होने बताया कि शासन द्वारा प्रदेश में प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक स्थलों में निकलते समय फेसकवर (मास्क) पहनना अनिवार्य किया गया है, जिसका सख्ती से पालन कराया जायेगा । बिना मास्क घर से बाहर निकलने पर सख्त कार्यवाही की जायेगी ।

          उन्होने जनपद वासियों से अनुरोध किया है कि वह लॉकडाउन तथा निषेधाज्ञा का कड़ाई से पालन करें तथा अपने – अपने घरो में ही रहे । जब तक बहुत जरूरी न हो घर से बाहर न निकलें कही पर भीड़ न लगाये । उन्होने आगाह किया कि जनपद में भारी सुरक्षा बल तैनात है तथा लगातार गहन पैट्रोलिंग कर रहे है । इसके अतिरिक्त संवेदनशील व भीड़भाड़ के सम्भावित क्षेत्रों में विशेष नजर रखी जा रही है तथा इस कार्य में ड्रोन की मदद भी ली जा रही है । यदि कोई व्यक्ति लॉकडाउन तथा निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुये पाया गया तो उसके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी ।

देखें वीडियो

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ‘राम की शक्ति पूजा’ से प्रेरित पुस्तक ने युवाओं को दिया नया संदेश | 8वां वेतन आयोग 2026: फिटमेंट फैक्टर कितना होगा, नई सैलरी क्या होगी और DA का क्या होगा—जानिए सब कुछ | Fake APK App Scam: Android यूजर्स के लिए नया खतरा, जानिए कैसे बचें | Malware Alert: नकली Software Update से फोन हैक, Delhi Police केस से सीखें बचाव के पक्के तरीके | संगति का प्रभाव और सनातन धर्म की व्यापकता | AI का युग: भारतीय विद्यार्थियों और युवाओं के लिए वे उपकरण जो 2026 में सबसे ज़्यादा काम आ रहे हैं | पासवर्ड नहीं, पासफ़्रेज़ अपनाइए — मजबूत साइबर सुरक्षा की नई आदत | सीमाहीन साइबर अपराध का बढ़ता जाल: Operation Ramz से समझें फ़िशिंग और मैलवेयर का असली खतरा | नोएडा एयरपोर्ट Flight Schedule June 2026: पहली उड़ान, रूट्स और जेवर कैसे पहुंचें—पूरी जानकारी | साइबर गुलामी से लौटे युवक फिर उसी अंधेरे में क्यों खो गए? |
25-05-2026