कर्नल का दर्द समझने वाली पुलिस को 1 लाख का इनाम

नोएडा, इंडिया विस्तार। नोएडा में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली का प्रभाव दिखने लगा है। मंगलवार को नोएडा पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बीट प्रमाली का आरंभ किया। इसके साथ ही अच्छा कामं करने वाले पुलिसकर्मियों को पुरस्कृत करने की भी शुरूआत की। नोएडा में संभवतः पहली बार मुठभेड़ में शामिल होने वाली पुलिस टीम को 1 लाख का इनाम मिला है। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बीटा 2 पुलिस टीम को एक लाख का इनाम देने की घोषणा की। इस मुठभेड में अर्जुन नाम का बदमाश गिरफ्तार हुआ है। पुलिस टीम ने उसके पास से पूर्व कर्नल की दो दिन पहले लूटी गई स्कार्पियो कार बरामद कर ली है। कर्नल अतुल प्रताप सिंह ने भी नोएडा पुलिस की जमकर तारीफ की।

मुठभेड़ के बाद देर रात पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल की लूटी हुई स्कार्पियो कार को बरामद कर लिया और एक बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया त्वरित करी गई इस कार्यवाही से पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने प्रोत्साहन के रूप में बीटा 2 थाना पुलिस को एक लाख रुपये पुरस्कार देने की घोषणा की है ।साथ ही रिटायर्ड कर्नल अतुल प्रताप सिंह ने यूपी पुलिस को सबसे तेज पुलिस बताया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से ग्रेटर नोएड़ा की पुलिस ने कार्य किया है वो सराहनीय है ।गाड़ी वापस मिलना सपने जैसा है ।उन्हें विश्वास भी नहीं था कि उन्हें कभी उनकी गाड़ी वापस मिलेगी लेकिन। पुलिस ने ये करके दिखा । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गाड़ी को बरामद कर लिया ।जिसको लेकर मैं यूपी पुलिस की बार-बार प्रशंसा करता हूं ।उन्होंने खासकर बीटा 2 थाना प्रभारी संजीव उपाधयाय और एडीसीपी रणविजय की जमकर तारीफ की। कहा की मेने बॉर्डर पर 5 गोलिया खाई है। पुलिस ने जबरदस्त कार्यवाही करते हुए मुझसे कहा की आप ब्रोडर पर देश की सेवा कर चुके है हम बहुत जल्द आपको गाड़ी बरामद करके देंगे और उन्होंने ये कर दिखाया। साथ ही उन्होंने बताया की उनकी एफआईआर भी खुद इंस्पेक्टर घर देने आये। गौरतलब है 26 जनवरी को कर्नल अतुल प्रताप सिंह अपनी बेटी के साथ आ रहे थे ।तभी ब्रेज़ा कार सवार बदमाशो ने गन पॉइंट पर कार को लूट लिया था ।

दरअसल, 26 जनवरी  को एड्ब्लयूएच सोसाइटी  के  पास से कर्नल अतुल प्रताप सिंह से बदमाशों ने तमंचे की दम पर कार स्कोर्पियो नं0 GJ12CP 1853  को लूट ली थी और फरार  हो गए थे।  मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने  ATS गोलचक्कर के पास से  बैरियर लगाकर सघनता से चैकिंग  शुरू की। इसी दौरान बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। इसी दौरान पुलिस ने कर्नल अतुल प्रताप सिंह की लूटी हुई स्कोर्पियो कार बरामद की। पुलिस ने आरोपी बदमाश अर्जुन को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? |
26-10-2026